• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुकेश अंबानी ने किया AI क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

Writer D by Writer D
29/08/2024
in Tech/Gadgets
0
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। देश के जाने-माने उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गुरुवार को 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया। उन्होंने एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। आरआईएल-डिज्नी विलय पर कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 47वीं एजीएम के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। आज, मैं घोषणा कर रहा हूं कि जियो उपयोगकर्ताओं को अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्‍तावेज, डेटा और अन्य सभी डिजिटल सामग्री को सुरक्षित रूप से स्टोर करने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास अधिक स्टोरेज की आवश्यकता वाले लोगों के लिए बाजार में सबसे किफायती कीमतें भी होंगी। हम इस साल दिवाली से जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस 5 सितंबर, 2024 को 1:1 रेश्यो में बोनस इश्यू देने पर विचार करेगी।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि उनका तेल से लेकर दूरसंचार तक का कारोबार करने वाला समूह अल्पकालिक लाभ कमाने और संपत्ति जमा करने के कारोबार में नहीं है, बल्कि उसका ध्यान देश के लिए धन सृजन पर है। आरआईएल के शेयरधारकों की 47वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि जियो 8 सालों में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। प्रत्येक जियो यूजर्स प्रति माह 30 जीबी डेटा का उपभोग करता है। इसकी कीमत विश्‍व एवरेज की एक चौथाई है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। अंबानी ने बताया कि दुकानों की संख्या के मामले में शीर्ष 5 वैश्विक खुदरा विक्रेताओं में रिलायंस रिटेल शामिल है। बाजार पूंजीकरण के मामले में यह शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में शामिल है। कर्मचारियों की संख्या के मामले में भी शीर्ष 20 खुदरा विक्रेताओं की सूची में रिलायंस रिटेल का नाम शामिल है।

आरआईएल-डिज्नी विलय पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है। उन्‍होंने कहा कि हम कंटेंट निर्माण को डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ जोड़ रहे हैं।

Tags: AI CloudJioMukesh Ambani
Previous Post

‘हम काम करने वाले हैं, अखिलेश यादव के चाटुकार व दलाल नहीं’, जानें क्यों भड़के सपा नेता लोटन राम

Next Post

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या, शाहरुख खान को भी मिली दौलतमंदों की सूची में जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Shahrukh Khan

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या, शाहरुख खान को भी मिली दौलतमंदों की सूची में जगह

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख … खटाखट, खटाखट: राहुल

15/05/2024
AK Sharma

कांग्रेस-सपा का शासनकाल गहन अंधकार का समय था: एके शर्मा

18/06/2024
कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

स्टडी का दावा: बरसात में होगा कोरोना संक्रमण पीक पर, सर्दी में तेजी से बढ़ेगा

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version