• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस केस: गैंगस्टर एक्ट के तहत अस्पताल संचालिका हिरासत में

Writer D by Writer D
28/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी, मऊ
0
Mukhtar Ansari Ambulance case

Mukhtar Ansari Ambulance case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बाराबंकी एंबुलेंस प्रकरण (ambulance case) के मामले में बाराबंकी की पुलिस टीम सोमवार को जिले के एक निजी अस्पताल संचालिका और उनके सहयोगी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने जिले में पहुंची। हालांकि उससे पहले ही मऊ पुलिस टीम ने अस्पताल संचालिका के सहयोगी शेषनाथ राय को हिरासत में ले लिया और संचालिका को उसके अस्पताल में नजरबंद करते हुए कहीं भी बाहर न निकलने की इजाजत दी।

मुख्तार अंसारी के बाराबंकी एंबुलेंस प्रकरण में प्रशासन ने आरोपियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इस प्रकरण में बाराबंकी पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाते हुए धरपकड़ शुरू कर दी है जिसके क्रम में बाराबंकी पुलिस सोमवार को जिले में पहुंची।

एंबुलेंस मामले में बाराबंकी में होगी मुख्तार की पेशी, बी वारंट जारी

बताते चलें कि पिछले साल मार्च में इस प्रकरण का खुलासा हुआ था। उसके बाद जिले की जानी-मानी चिकित्सक और तत्कालीन भाजपा की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. अलका राय और उनके सहयोगी शेषनाथ राय का नाम सामने आया था। और प्रशासन ने इनको अप्रैल 2021 में हिरासत में लेते हुए बाराबंकी जेल में भेज दिया था। इसके अलावा भी पुलिस में मुख्तार के कई करीबियों को आरोपी बनाया था। जिसमें से डॉ. अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय पिछले साल 22 दिसंबर को लगभग 8 महीने बाद जेल से रिहा हुए।

बांदा जेल से लखनऊ लाया जा रहा मुख्तार अंसारी, सुरक्षा में लगा व्रज वाहन रास्ते में खराब

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शपथ ग्रहण करने के बाद ही इस प्रकरण के मुख़्तार अंसारी सहित सभी 13 आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने और धाराएं बढ़ाते हुए गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है और कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।

इस मामले में डॉ. अलका राय ने खुद को बेगुनाह बताते हुए बताया कि कि मैं 8 महीने जेल में रह कर आई हूं ,वह भी उस प्रकरण में जिसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता है और मैंने सारे सबूत दे दिए थे । जिस एंबुलेंस के लिए मुझे जेल में रखा गया, मुझे जानकारी भी नहीं थी कि ऐसा कोई एंबुलेंस है। न बाराबंकी में मेरा कोई हॉस्पिटल था और न ही मेरा बाराबंकी से कोई नाता है।

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में अलका राय और शेष नाथ राय जेल भेजे गये

पिछले 2 महीने से अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हूं । पहले 420 का मुकदमा लगा और अब गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है । मुझे नजरबंद कर दिया गया है और बाराबंकी पुलिस आ रही है।

Tags: alka raibarabanki ambulance casebarabanki nescrime newsGangster Actmau newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

कौन चला रहा आपके Aadhar पर फर्जी SIM, ऐसे करें आसानी से पता

Next Post

मुख्तार अंसारी पर आरोप तय, आठ को होगी अगली सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post

मुख्तार अंसारी पर आरोप तय, आठ को होगी अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने कहा- चलिए, मिलकर सच के लिए सब साथ खड़े होते हैं

30/07/2020
kanwariyas

विभिन्न सड़क हादसों में मजदूर सहित दो की मौत, एक घायल

10/05/2022

इरफान पठान ने चुनी ऐसे खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version