• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मटियामेट हुआ मुख्तार अंसारी का साम्राज्य, अवधेश राय हत्याकांड में माफिया दोषी करार

Writer D by Writer D
05/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 32 साल पुराने वाराणसी के  बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को दोषी करार दिया है। आज दोपहर बाद सजा का एलान होगा। पूर्वांचल में सभी की निगाहें अब इस ओर टिकी है कि मुख्तार को क्या सजा मिलेगी।

बीते एक साल में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन इन सभी मामलों में अवधेश राय हत्याकांड का मामला सबसे बड़ा और सबसे बड़ी सजा के प्रावधान का है। अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है।  कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही नौ मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

सिविल कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों की नजर है। अधिवक्ता अनुज यादव ने बताया कि दिनदहाड़े अवधेश राय की हत्या की गई थी। 32 साल पुराने इस मामले में एमपी-एलएलए कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। घटना के दो चश्मदीद गवाहों ने गवाही दी। लंच के बाद दोपहर दो बजे कोर्ट में सजा का एलान होगा।एमपी-एमएलए कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है।

वैन से आए बदमाशों ने की थी अंधाधुंध फायरिंग

तीन अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता अवधेश राय अपने भाई अजय राय के साथ घर के बाहर खड़े थे। सुबह का वक्त था। एक वैन से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पूरा पूर्वांचल सहम उठा था।

महाभारत के शकुनि मामा ने दुनिया को कहा अलविदा, कई बीमारियों से जूझ रहे थे गूफी पेंटल

पूर्व विधायक अजय राय ने इस मामले में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मुख्य आरोपी बनाया। साथ में भीम सिंह, कमलेश सिंह व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक का भी नाम रहा। इनमें से कमलेश व अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है। राकेश न्यायिक का केस प्रयागराज कोर्ट में चल रहा है।

फोटोस्टेट पत्रावली के आधार पर सुनवाई का पहला मामला

हत्या जैसे मामले में फोटोस्टेट पत्रावली के आधार पर सुनवाई का संभवत: यह पहला प्रकरण है। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक गया। लेकिन, लंबी कानूनी प्रक्रिया के तहत यहीं की अदालत में सुनवाई पूरी हुई। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने पांच जून को फैसले के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली थी। आज कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया।

Tags: awadesh rai murder casebanda jailcrime newsMukhtar Ansariup newsvaranasi news
Previous Post

पर्यावरण दिवस पर जन्म और पर्यावरण से योगी के सरोकार

Next Post

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर एजेंसी को काली सूची में डालें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Sai welcomed CM Yogi who reached Chhattisgarh.
Main Slider

छत्तीसगढ़ पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
Three coaches of Ujjain Express derailed
Main Slider

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

19/05/2026
Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Next Post
CM Yogi

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर एजेंसी को काली सूची में डालें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Watermelon-Coconut Barfi

आज ट्राई करें तरबूज-नारियल की बर्फी, एक बार शुरू करेंगे खाना तो नहीं करेगा रुकने का मन

07/07/2024
NCERT

12वीं किताब से हटाया गया बाबरी विध्वंस, अब स्टूडेंट्स पढ़ेंगे राम मंदिर आंदोलन

05/04/2024
upperlip pigmentation

अपरलिप्स झाइयों पर आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version