• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी को कूलर व मच्छरदानी मिली, अब बेड की दरकार

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जनपद के मंडल कारागार में कैद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में मच्छरदानी और कूलर तो मिल गये, लेकिन अभी भी बेड की दरकार है। साथ ही अभी तक थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

फर्जी लाइसेंस से असलाहा दिलाने के मामले में आज मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पेशी के दौरान अदालत ने अंसारी से पूछा तो उसने जवाब दिया कि उसे मच्छरदानी और कूलर मिल गए हैं लेकिन अभी तक न तो बेड मिला है और न ही थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बताते चलें कि, जनपद में मई और जून के महीने में प्रचंड गर्मी पड़ती है। पारा 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में गर्मी से लोग परेशान हो जाते हैं। इधर, जब से गर्मी शुरू हुई तब से मुख्तार अंसारी की बेचैनी बढ़ गई है। उसने न्यायालय से कूलर, मच्छरदानी आदि न मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे मच्छरदानी व कूलर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

आयुष कवच एप पर जुड़ेगा बच्‍चों की सेहत से जुड़ा फीचर, हॉस्पिटल में बनेगी हेल्‍प डेस्‍क

जेल सूत्रों का यह भी कहना है कि जब से चित्रकूट में गैंगवार हुआ है तब से मुख्तार अंसारी की रातों की नींद हराम हो गई है, वह ठीक से सो नहीं पा रहा है। घटना के एक दिन बाद उसका इसी कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। बाद में दवा से कंट्रोल हुआ था। इधर, गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे वह परेशान था। लेकिन अब मच्छरदानी मिलने को राहत मिलेगी।

बताते हैं कि, जेल की हर बैरिक में हॉर्ड बेड के रूप में सीमेंटेड चबूतरा रहता है और बिस्तर भी जेल द्वारा मुहैया कराए जाते हैं। पक्के चबूतरे के कारण सोने वाले को नींद नहीं आती, क्योंकि जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें बंदियों को बेड मिलता है, जो जेल के अस्पताल में भर्ती होते हैं। इसके अलावा अन्य कैदी को बेड नहीं मिलता है। बेड मिलेगा या नहीं इसका फैसला अगली सुनवाई 21 मई को होगा।

Tags: crime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

आयुष कवच एप पर जुड़ेगा बच्‍चों की सेहत से जुड़ा फीचर, हॉस्पिटल में बनेगी हेल्‍प डेस्‍क

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में स्नातक छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में स्नातक छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Honda कार खरीदने का शानदार मौका! दिसंबर में मिल रहा है ₹1.76 लाख तक का डिस्काउंट

दिसंबर में कार खरीदने का शानदार मौका! Honda दे रही है बंपर डिस्काउंट

18/12/2025
Nora Fatehi

नोरा फतेही पहुंची EOW ऑफिस, चार और एक्ट्रेस हो सकती है तलब

15/09/2022

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुचारु ढंग से संचालित किया जाये : सीएम योगी

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version