• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष कवच एप पर जुड़ेगा बच्‍चों की सेहत से जुड़ा फीचर, हॉस्पिटल में बनेगी हेल्‍प डेस्‍क

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AYUSH Kavach App

AYUSH Kavach App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए योगी सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि तीसरी लहर आई तो बच्‍चों को प्रभावित करेगी। विशेषज्ञ भी इसे बच्‍चों के लिए खतरनाक मान रहे हैं। ऐसे में अस्‍पतालों में अभी से बच्‍चों के इलाज से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बुधवार को सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयुष विभाग ने भी कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अपने सभी अस्‍पतालों में बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर एक हेल्‍प डेस्‍क बनाने जा रहा है। साथ ही आयुष कवच एप पर बच्‍चों की सेहत से जुड़ा एक नया फीचर भी जोड़ने जा रहा है।

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अवनीश अवस्थी

उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आयुष विशेषज्ञों से आयुर्वेद की पुरानी परम्‍पराओं से कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज की बात कहीं थी। इसके बाद से आयुष विभाग लगातार होम आइसोलेटेड मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़ा आदि वितरित करा रहा है। अब आयुष विभाग ने अब संभावित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है।

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ अशोक कुमार दीक्षित के मुताबिक, कोरोना काल में आयुष कवच मोबाइल एप लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है। ढाई लाख से अधिक लोग इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

प्रदेश में अब तक 15,02,918 मरीज कोरोना मुक्त : नवनीत सहगल

उन्‍होंने बताया कि आयुष कवच एप पर बच्‍चों की सेहत का मौसम के हिसाब से कैसे ख्‍याल रखें, किस तरह से बच्‍चों में रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाया जाए, कौन सी घरेलू औषधीय के जरिए उनकी सेहत बेहतर बनाएं, इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी।

अस्‍पतालों में बनेगी बच्‍चों के लिए हेल्‍प डेस्‍क

श्री दीक्षित ने बताया कि प्रदेश में आयुष विभाग के करीब 2104 चिकित्‍सालय हैं। इनमें से लखनऊ, बनारस, पीलीभीत समेत अन्‍य जिलों में आठ बड़े अस्‍पताल हैं। इन सभी अस्‍पतालों में बच्‍चों के स्‍वस्‍थ्‍य से जुड़ी एक हेल्‍प डेस्‍क बनाई जाएगी।

Tags: AYUSH Kavach Appcm yogiup newsYogi News
Previous Post

शराब से भरा ट्रक पलटने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Next Post

मुख्तार अंसारी को कूलर व मच्छरदानी मिली, अब बेड की दरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी को कूलर व मच्छरदानी मिली, अब बेड की दरकार

यह भी पढ़ें

oxygen express

लखनऊ पहुंची पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस, 311 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई सप्लाई

29/04/2021

प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद मनोज तिवारी घायल, हॉस्पिटल में एड्मिट

12/10/2021
Dr. Rahul Kumar Tiwari

लखनऊ: डॉ. राहुल कुमार तिवारी को शिक्षाशास्त्र में मिली Phd की डिग्री

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version