• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब की जेल से ‘व्हीलचेयर’ पर आने वाला मुख्तार बांदा जेल में खुद चलकर पहुंचा

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
mukhtar ansari

mukhtar ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश आते ही बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी लगता है तबीयत सही हो गई है। रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट तक व्हील चेयर पर बैठकर जाने वाला मुख्तार अंसारी जैसे ही बांदा जेल पंहुचा वो बैरक के अंदर खुद चल कर गया। कल तक व्हील चेयर और बीमारी की बात करने वाला मुख्तार अंसारी आज सुबह चलकर बैरक में गया।

बांदा जेल में पहुंचते ही जेलर ने मुख़्तार अंसारी को व्हीलचेयर ऑफर किया। मुख़्तार ने व्हीलचेयर की तरफ़ देखा भी नहीं और अपने साथ लाए हुए दोनों बैग को उठाकर सीधे अंदर चला गया। सूत्रों के मुताबिक, मुख़्तार की मेडिकल रिपोर्ट में भी उसे गंभीर बीमार होने की रिपोर्ट नहीं है, रिपोर्ट के अनुसार मुख़्तार का स्वास्थय ठीक है।

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, दो AK-47, 22 पैकेट हेरोइन बरामद

इस बीच यूपी पुलिस की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें कहा गया, ‘पुलिस की स्पेशल सुरक्षा टीम के द्वारा पंजाब की रोपड़ जेल से विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी को आज सुबह लगभग 4:50 बजे बांदा जिला जेल के गेट पर लाया गया और लगभग 05 बजे तड़के उसे कारागार के अंदर दाखिल कर लिया गया।’

यूपी पुलिस ने कहा, ‘लाने वाली पुलिस की स्पेशल टीम तथा जेल अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षाकर्मियों द्वारा  सभी सामानों की जांच की गई, सामानों के साथ-साथ खुद मुख्तार अंसारी को भी अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, पोल मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेकटर आदि उपकरणों के द्वारा तलाशी की गई जिसमें कोई भी अवैध सामग्री प्राप्त नहीं हुई।’

एक बार फिर फिसली सीएम तीरथ की जुबान, कहा- बनारस में भी होता है कुंभ

यूपी पुलिस के मुताबिक, ‘मेडिकल कॉलेज बांदा के चिकित्सकों की टीम ने मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, टीम द्वारा तात्कालिक तौर पर उन्हें स्वास्थ्य की समस्या नहीं बताई गई। कोर्ट से संबंधित उनके अभिलेखों का परीक्षण भी किया गया। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं।’

यूपी पुलिस ने कहा, ‘मुख्तार अंसारी को बैरक नंबर 16 में रखा गया है जो 24 घंटे कैमरे की निगरानी में है, पूरी जेल सीसीटीवी कैमरों से कवर है और जेल मुख्यालय लखनऊ के कमांड सेंटर रूम से इसकी लगातार मॉनिटरिंग  उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। कारागार की बाहरी सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी के अतिरिक्त एक प्लाटून पीएसी तैनात है।’

मुलायम कुनबे में भाजपा ने लगाई सेंध, भतीजी को दिया जिला पंचायत का टिकट

इस बीच बांदा जेल में दो नए डिप्टी जेलर तैनात किए गए हैं। हेड जेल वार्डर और जेल वार्डर भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करा दिए गए हैं। रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी की करोना जांच किए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इस वजह से मुख्तार अंसारी का आज सुबह कोरोना टेस्ट कराया गया।

Tags: banda jailBanda Jail UP PoliceBSP MLA Mukhtar AnsariCorona testLucknow Newslucknow-city-politicsMafia Mukhtar AnsariMau MLAMuakhtar Ansari in Ropad Jail of PunjabMukhtar AnsariMukhtar Ansari Banda Jail shiftingMukhtar Ansari in Banda Jailmukhtar ansari latest newsmukhtar ansari newsMukhtar Ansari News UpdateMukhtar Ansari reached banda jailMukhtar Ansari reached to banda jailNational newsNEWSstateUP PoliticsUttar Pradesh Newsपंजाब से यूपी लाने की तैयारीबांदा जेलमाफिया मुख्तार अंसारीमुख़्तार अंसारीयूपी पुलिस
Previous Post

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, दो AK-47, 22 पैकेट हेरोइन बरामद

Next Post

UPPSC RO ARO मेंस का रिजल्ट जारी, 13 अप्रैल को होगा इंटरव्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
UPSC

UPPSC RO ARO मेंस का रिजल्ट जारी, 13 अप्रैल को होगा इंटरव्यू

यह भी पढ़ें

Suicide

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

10/11/2025
Investment

इस सरकारी स्कीम में निवेश कर आप बन सकते है करोड़पति, रोजाना बचाएं मात्र इतने रुपए

02/04/2023

हिंसक हुए देश के लोग, राष्ट्रपति आवास के बाहर किया प्रदर्शन

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version