• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर फिसली सीएम तीरथ की जुबान, कहा- बनारस में भी होता है कुंभ

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm tirath singh rawat

cm tirath singh rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हरिद्वार में कुंभ कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते उनकी जुबान एक बार फिर से फिसल गई। उन्होंने कह दिया कि बनारस में भी कुंभ आयोजित किया जाता है। तीरथ सिंह रावत हरिद्वार में कुंभ होने की बात कहते-कहते ये भी बोल गए कि कुंभ बनारस में होता है और उज्जैन में होता है।

दरअसल, मुख्यमंत्री रावत मंगलवार को कुंभ क्षेत्र में सिंचाई, गृह विभाग, परिवहन निगम आदि की विभिन्न योजनाओं के कुल 31 कार्यों का लोकार्पण करने के लिए हरिद्वार आये थे। यहां वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी जुबान फिसल गई।

तीरथ रावत ने जोर देते हुए कहा, “मैंने जैसे कहा कि महाकुंभ 12 साल में आता है हर साल नहीं आता है। मेले जगह-जगह होते हैं, कहीं भी हो सकते हैं लेकिन कुंभ हरिद्वार में ही होता है 12 साल में होता है। बनारस में होता है, उज्जैन में होता है। इसीलिए यह भव्य दिव्य होना चाहिए।” बता दें कि सही मायने में कुंभ हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में होता है।

14 घंटे के सफर के बाद बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विवादित बयानों से मानो करीब का नाता होता जा रहा है। आइये जानते हैं उनके अब तक के ऐसे बयान, जिन्होंने उनकी खूब किरकिरी कराई।

तीरथ सिंह रावत का जींस पर दिया बयान बेहद चर्चा में रहा। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं फटी जींस पहनती हैं, जिससे कहीं न कहीं संस्कृति ख़तरे में पड़ जाती है। उन्होंने अपने इसी बयान का जिक्र करते हुए अपनी हवाई यात्रा की एक घटना सुनाई थी। जिस पर पूरे देश मे उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इसी बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने देश की सभी महिलाओं से माफी मांगी थी।

अजय राय की सुरक्षा वापस लेना विद्वेषपूर्ण रवैये का परिचायक : लल्लू

वहीं अपने कॉलेज के दिनों को बताते हुए जब उन्होंने एक महिला के छोटे कपड़ों पर टिप्पणी की थी, तब भी उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। रावत ने यह भी कहा था कि महिलाओं को अपने फटे कपड़े पहनने में अगर शर्म नहीं आती तो जैसे मर्ज़ी घूमें हमें क्या।

यही नहीं हाल ही में तीरथ सिंह रावत ने भारत को 200 साल तक अमेरिका का ग़ुलाम बता दिया था। लॉकडाउन के दौरान राशन को लेकर उन्होंने कहा था कि जैसा चावल और राशन बीजेपी सरकारों ने दिया उतना अच्छा राशन कभी जनता ने खाया नहीं होगा। इस बयान पर भी उनकी खूब किरकिरी हुई थी।

बीते दिनों उन्होंने कहा था कि कम राशन मिलने वालों को जलने की बजाय ज्यादा बच्चे (20 बच्चे) पैदा करने चाहिये थे, ताकि उन परिवारों को भी ज्यादा राशन कोविड काल के दौरान मिल जाता।

Tags: cm tirath singh rawatHaridwar KumbhNational newsUttrakhand News
Previous Post

2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को राहत मिलेगी : अखिलेश

Next Post

वोटिंग के बाद स्कूटी पर ले जा रहे थे EVM, भीड़ ने किया पुलिस के हवाले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
evm machine on scooty

वोटिंग के बाद स्कूटी पर ले जा रहे थे EVM, भीड़ ने किया पुलिस के हवाले

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

सियासी रोटी सेंकने की बजाय पीड़ितों को न्याय दिलायें: शिवपाल यादव

10/10/2023
smriti irani

यूपी में नहीं लौटने वाला गुंडों का राज : स्मृति ईरानी

05/03/2022
Donald Trump

युद्ध हुआ तो अमेरिका नहीं करेगा कोई व्यापार समझौता…, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को दी चेतावनी

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version