• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को राहत मिलेगी : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चार सालों से उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज योगी आदित्यनाथ सरकार अपराध के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि दूसरे राज्यो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ढोल पीटते नहीं थकते हैं लेकिन यहां हालात भयावह हो चले हैं। जनता का ध्यान हटाने को भाजपा सरकार आंकड़ों की फसल उगाने का प्रयास तो करती है पर अब उसके खेत ऊसर हो चुके हैं और झूठ चल नहीं पा रहा है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री रामराज की बात करते हैं मगर रामनगरी अयोध्या में महंत तक सुरक्षित नहीं है। साधु संतो के उत्पीड़न के साथ वहां तमाम मठ-मंदिरों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों-दूकानदारों के कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

अजित हत्याकांड: पुलिस को मिली राजेश तोमर की 20 घंटे की कस्टडी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में दबंगों को कानून का डर नहीं रह गया है। गोण्डा में दबंगों की धमकी से डरकर दलित मां-बेटी ने फांसी लगा ली। आगरा में भाइयों का विवाद सुलझाने गए दारोगा की दुस्साहसपूर्ण हत्या कर दी गई। कानपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरैप किया गया फिर उसकी निर्मम हत्या हो गई। बरेली में भाई के साथ जा रही छात्रा का अपहरण हो गया। बेटियां अपराध की शिकार हो रही हैं और भाजपा सरकार उनके कल्याण के झूठे प्रचार में लगी है।

उन्होने कहा कि मथुरा में आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही बस को हथियारबंद बदमाशों ने हाईजैक कर यात्रियों से लूट-पाट, दहला देने वाली वारदात है। राजधानी लखनऊ के इटौंजा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने तिलक के दिन फांसी लगाकर जान दे दी।

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए रेलवे ने निरस्त की तेजस ट्रेन

श्री यादव ने कहा कि भाजपाइयों की मानवीय संकटों में संवेदनहीनता तो जगजाहिर है। भाजपा ने जिस गोमाता के नाम पर वोट मांगे और गंगा मइया की कसमें खाई। सत्ता हासिल करने के बाद अब तो उनकी कोई खैर-ख़बर तक नहीं लेती है। ग्रेटर नोएडा में संचालित गौशाला में भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ते गोवंश की तस्वीर दिल को विचलित करती है।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में घट रही ये घटनाएं समाज में खौफ पैदा करती है। अब जन-जन को यह एहसास हो चला है कि भाजपा के सत्ता में रहते न तो कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और नहीं महिलाओं, गरीबों का मानसम्मान सुरक्षित रह सकता है। भाजपा की सत्ता से बेदखली होने और 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को राहत मिलेगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

‘दवाई भी, कड़ाई का संदेश प्रसारित करें निजी टीवी चैनल’ : सूचना एवं प्रसार मंत्रालय

Next Post

एक बार फिर फिसली सीएम तीरथ की जुबान, कहा- बनारस में भी होता है कुंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
cm tirath singh rawat

एक बार फिर फिसली सीएम तीरथ की जुबान, कहा- बनारस में भी होता है कुंभ

यह भी पढ़ें

Sheetla Ashtami

सुख-शांति और समृद्धि के लिए ऐसे करें शीतला माता की पूजा

25/03/2022
Corona

देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 3.23 लाख नए केस, 2771 मरीजों की मौत

27/04/2021
air india

Ukraine-Russia Crisis: कीव से 242 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा पहुंचा Air India का विमान

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version