• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

Writer D by Writer D
11/10/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पार्थिव शरीर सैफई के नुमाइश मेला ग्राउंड पंडाल ले आया गया है। हमारों समर्थक इस दौरान सड़कों पर मौजूद रहे। मुलायम सिंह अमर रहें नारों के बीच मुलायम को श्रद्धा सुमन समर्पित करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सैफई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के पार्थिव शरीर को लाया जा रहा है। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए पहले ही यहां पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट चुकी है। मेला ग्राउंड में नेताजी के दर्शन की तैयारियों को पूरा करा लिया गया है। वीआईपी का भी जुटना शुरू हो गया है।

डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों से होगा नेताजी का अंतिम संस्कार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इत्र नगरी से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता सैफई पहुंच गए हैं। तिर्वा कस्बा निवासी और समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने बताया कि उनके पास नेताजी के सैफई आवास से फोन आया था। इसके बाद उन्होंने अपने जनपद से डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों का इंतजाम किया है। वे सोमवार शाम को सैफई पहुंच गए। साथ ही गुलाब और गेंदे के फूल भी भारी मात्रा में लेकर आए हैं। अंशुल के मुताबिक, नेताजी और अखिलेश दोनों का जनपद से काफी जुड़ाव रहा है। यहां से बड़ी संख्या में सपाई भी सैफई पहुंच रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav Funeral:Neta Ji Ka Antim Sanskar Saifai, Last Rites, Jivani, Political Career, Family Tree

बड़े भाई को याद कर रो पड़े राम गोपाल यादव

Image

पिता के निधन पर भावुक दिखे अखिलेश यादव

पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के निधन पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी भावुक दिखे। पिता की तस्वीर की ओर एकटक देखते रहे। पिछले सोमवार से लगातार उनकी तबीयत अधिक खराब होने के बाद से अखिलेश साथ में रहे थे।

सैफई में मुलायम (Mulayam Singh Yadav) समर्थकों का लगा है जमावड़ा

सैफई में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी भीड़ मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगा रही है। इसके अलावा ‘जिसका जलवा कायम है, नाम उसका मुलायम है’ नारे भी लगाए जा रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavEtawah newsMulayam Singh funeralMulayam Singh last ritesMulayam Singh newsMulayam Singh updatesrip mulayam singhup news
Previous Post

तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन

Next Post

50वें CJI होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, पहली बार पिता के बाद बेटा भी होगा चीफ जस्टिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Justice DY Chandrachud

50वें CJI होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, पहली बार पिता के बाद बेटा भी होगा चीफ जस्टिस

यह भी पढ़ें

Viksit UP

विकसित यूपी के ब्लूप्रिंट के लिए जनता की भागीदारी बढ़ी, अबतक मिले 24.5 लाख से अधिक सुझाव

04/10/2025
Sitaram Yechury

CPM नेता सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

10/09/2024
cm yogi

पहले सत्ता के संरक्षण में माफिया प्रदेश चलाते थे, आज अपराधी माफिया जेल में हैं : सीएम योगी

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version