• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह ने बेटे के लिए मांगा वोट, कहा सपा आपकी उम्मीदों को पूरा करेगी

Writer D by Writer D
17/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति
0
mulayam singh

mulayam singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करहल। विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए निकले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh) ने कहा देश को किसान, व्यापारी और नौजवान ही मजबूत करेंगे और इन तीनों की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी (SP) पूरा करेगी क्योंकि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं।

मुलायम (mulayam singh) ने लोगों से करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (akhilesh yadav) को भारी मतों विजयी बनाने की अपील की। विधानसभा चुनाव में करहल से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री तथा अपने बेटे अखिलेश के लिए वोट मांगने मुलायम काफी समय बाद बृहस्पतिवार को किसी जनसभा में शामिल हुए।

करहल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है जहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा।  मंच पर सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के पैर छूकर अखिलेश ने उनसे जीत का आर्शीवाद मांगा। अखिलेश ने यह भी कहा,   यह नेता जी का क्षेत्र है। अखिलेश ने जनता को यह भी याद दिलाया कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने यहीं से अपनी पढ़ाई की और यहीं के एक स्कूल में पढ़ाया और यहीं से राजनीति भी शुरू की।

Mulayam joins Karhal campaign for son as Amit Shah rallies for rival nearby  - Rediff.com India News

जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा,  जनता चाहती है कि गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान किया जाए। किसान के सामने खाद और बीज की समस्या है, पैदावार बढ़ाने की समस्या है। किसानों के पैदावार को बेचने का भी प्रबंध किया जाए।

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम और जया बच्चन, स्वामी प्रसाद को भी जगह

उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी की नीतियां हैं कि हमारे किसान को प्राथमिकता दी जाए, उनके लिए खाद बीज का इंतजाम किया जाए और उनको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए, जिससे पैदावार बढे। पैदावार बढेगी तो किसान की हालत सुधरेगी। इसी तरह हमारे पढे लिखे नौजवानों के लिए रोजगार और नौकरी का इंतजाम होना चाहिए, यह कोई सरकार नही कर रही हैं।  मुलायम ने कहा,  मैं विश्वास दिलाता हूं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो नौजवानों के लिये रोजगार और नौकरी का इंतजाम किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां स्पष्ट हैं -किसान, नौजवान और व्यापारी को मजबूत करना है और यह तीनों मिलकर इस प्रदेश को मजबूत करेंगे तथा देश संपन्न होगा।

UP Election sp baghel claims Mulayam Singh Yadav is praying for my victory  in Karhal against akhilesh yadav - UP Election: कौरवों के पितामह मुलायम सिंह  यादव करहल में मेरी जीत के

मुलायम सिंह को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि नेता जी का आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं उनके आने से रौनक और खूबसूरती बढ़ गयी है उन्होंने चार चांद लगाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा,  जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है, कानून को नही मानना है वह समाजवादी पार्टी को वोट न दें। जिन्हें गरीबों पर अन्याय करना है वह भी समाजवादी पार्टी को वोट न दें।

पहले और दूसरे चरण के हुए मतदान में सर्वाधिक सीट जीतने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के वोट पता चल गया होगा, यह तीसरा चरण है और चौथे चरण तक सपा की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा के मतदान केंद्रों पर भाजपा के कार्यकर्ता नहीं दिखेंगे, क्येंकि उनके साथ न तो नौजवान हैं, न किसान हैं और न मातायें बहने हैं।

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के गुरु की पुस्तक का किया विमोचन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलती है और झांसा देती है तथा झगड़ा लगाती है, इसलिए इसका नाम   भारतीय झगड़ा पार्टी रख लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जनता से बिजली, राशन मुफ्त देने, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने और समाजवादी पेंशन दिए जाने जैसे वादे किये।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

Next Post

स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, महिला कर्मचारी सहित दो लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
massive fire

स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, महिला कर्मचारी सहित दो लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

Flooring

फ्लोरिंग से बढ़ जाएगी आपके घर की खूबसूरती

25/02/2026
बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव BJP state president Banshidhar Bhagat

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव

29/08/2020

कोरोना वायरस कभी ना खत्म होने वाली बीमारी बन सकती है क्या है इसका मतलब

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version