• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा में समाहित हुए मुलायम सिंह, अखिलेश यादव ने हरिद्वार में किया अस्थि विसर्जन

Writer D by Writer D
17/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh's ashes immersed in Ganga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां सोमवार को वैदिक विधि के अनुसार गंगा में विसर्जित कर दी गईं। अस्थि विसर्जन उनके तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन की ओर से कराया गया।

दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग साथ रहे। इसके अलावा कई स्थानीय नेता भी उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुलायम सिंह की अस्थियों को हरिद्वार हर की पैड़ी में नहीं, बल्कि नमामि गंगे घाट पर विसर्जित किया गया। दरअसल इन दिनों गंग नहर की सफाई के चलते गंगा का प्रवाह रोका गया है। इस कारण हर की पैड़ी पर उतना पानी नहीं है। इस कारण ये फैसला लिया गया कि मुलायम सिंह यादव की अस्थियां नमामि गंगे घाट पर विसर्जित की जाएंगी। इसके बाद वहां पर मुलायम सिंह की अस्थियों को विसर्जित कर दिया गया।

Image

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा अनुबंध का उल्लंघन करने के कारण सपा के नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की अस्थियों का हरकी पैड़ी पर विसर्जन नहीं हो पाया।

Image

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड पर एक हजार क्यूसेक गंगाजल छोड़ा जाना ब्रिटिश समय से ही तय है। स्वाधीनता के बाद भी ये करार चलता रहा था। बीच में जब गंगाजल को रोका गया तो महासभा की मांग पर योगी आदित्य नाथ ने इसे चालू करवाया था।

Image

वशिष्ठ ने दुख जताया कि उतर प्रदेश सिंचाई विभाग की हठधर्मिता के कारण आज राष्ट्रीय नेता की अस्थियों का अस्थि विसर्जन नई परंपरा में चंडी घाट के नमामि गंगे घाट पर करवाकर धार्मिक परंपरा एवं नेता के अस्तित्व का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरकी पौड़ी पर जल ना होने से विश्व से आने वाले यात्रियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसकी महासभा निंदा ने करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से गंगाजल के करार को पूरा करने की मांग की।

Image

गौरतलब है कि बीती 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

Tags: akhilesh yadavharidwar newsLucknow Newsmulayam singhNational newsSP chief Mulayam Singh's ashes immersedup newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी से विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने की भेंट

Next Post

यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त

यह भी पढ़ें

CM Yogi

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर सीएम योगी ने पीएम का आभार जताया

29/08/2023
Take care of your hands in winter

सर्दियों में सब्जी काटने के बाद हाथ हो जाते है काले, तो ऐसे करें प्रॉबलम को दूर

19/11/2025
corona cases in up

यूपी में कोरोना के 294 नए केस, रिकवरी दर बढ़कर हुई 98.4 प्रतिशत

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version