• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश से बेहाल हुई मुंबई, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
mumbai rains

mumbai rains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसलिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग जिलों में इस दिन तक तक रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है ।

राज्य के भारी बरसात वाले इन इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 15 टीमों सहित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने आम नागरिकों को अत्यावश्यक काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी निचले इलाकों में 575 पंप लगाकर जलनिकासी का काम कर रहे हैं।

Maharashtra: Rain continues to lash Mumbai; visuals from Western Express Highway at Vile Parle

Regional Meteorological Center, Mumbai says ‘moderate to heavy’ rainfall is likely to occur in Mumbai & suburbs with ‘possibility of very heavy rainfall at a few places’ during 48 hrs pic.twitter.com/jmlLUsYctM

— ANI (@ANI) June 12, 2021

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में जून महीने के शुरुआती 11 दिनों में कुल 565.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि मुंबई में जून महीने में कुल बारिश 505 मिमि ही दर्ज की जाती रही है। शनिवार से मंगलवार तक मुंबई में 200 मिमि बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मुंबई सहित ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग आदि जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटों में 107 मिमि बारिश दर्ज की गई है।

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाडियां मौके पर

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। पार्कसाइट विक्रोली, वरली, हिंदमाता, किंग सर्कल ,सायन ,चेंबुर आदि इलाकों में जलभराव से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे के महापौर बंगले में भारी बारिश से 100 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया है। इसे हटाने का काम नगर निगमकर्मी कर रहे हैं। मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली आदि क्षेत्रों में पहाड़ी पर बसे झोपड़ों को स्थलांतरित करने का काम भी जारी है। इन सभी झोपड़ा धारकों को फिलहाल स्कूलों में रहने की व्यवस्था की गई है।  इसी तरह मुंबई में मीठी नदी के तट पर बसे झोपडों को स्थानांतरित करना शुरु कर दिया गया है। मुंबई में भारी बारिश व उससे होने वाले जलभराव से निपटने के लिए नगरनिगम की टीमें जगह -जगह तैनात की गई हैं। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल खुद जलभराव क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags: Maharashtra NewsMumbai RainsNational news
Previous Post

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाडियां मौके पर

Next Post

सोपोर में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

खटीमा में शिक्षा को नई उड़ान, सीएम धामी ने किया आधुनिक मॉडल स्कूल का लोकार्पण

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
पंजाब

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1,291 करोड़, CM मान ने जारी की सम्मान राशि

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Next Post
terrorist killed

सोपोर में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत

यह भी पढ़ें

Deepotsav

21 लाख दीपों से रोशन होगी राम की पैड़ी, सातवें दीपोत्सव की तैयारियां तेज

04/11/2023
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा सभापति ने कृषि कानूनों पर विपक्ष के स्थगन नोटिस को खारिज किया

02/02/2021
पश्चिम बंगाल में गरजे योगी

पश्चिम बंगाल में गरजे योगी, बोले- रामद्रोहियों का भारत और बंगाल में कोई काम नहीं

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version