• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तबरेज की गिरफ्तारी पर भड़के मुनव्वर राणा, यूपी सरकार के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Munawwar Rana

Munawwar Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार शाम 6 बजे रायबरेली पुलिस ने उसके लखनऊ आवास से गिरफ्तार कर लिया। जमीन हड़पने की नीयत से उसने अपने चाचा को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी, लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

लाल कुआं पुलिस ने ये कार्रवाई रायबरेली कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट की तामिल करवाते हुए की है। इसके बाद मुनव्वर राणा ने यूपी पुलिस  और सरकार पर निशाना साधा है।

वहीं, अपने बेटे तबरेज की गिरफ्तारी पर मुनव्वर राणा ने कहा कि उनके बेटे पर कोई गैर जमानती धारा नहीं लगी थी, लेकिन फिर भी उसको गिरफ्तार किया गया। मुनव्वर राणा ने कहा कि उनके बेटे को थाने ले जाकर पूछताछ की जा सकती थी, लेकिन मां, बेटी और बहन के सामने उसे मारते पीटते हुए पुलिस ले गई।

खूंखार आतंकी को तालिबान ने बना दिया अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री

मुनव्वर राणा ने कहा कि ये पुलिस है कहीं से कुछ भी निकाल सकती है। मेरे पेट से शराब की दो बोरी निकाल सकती है। उन्‍होंने कहा कि ये तकलीफ उन्हें पहुंचाई जा रही है। सुनते थे अंग्रेज बहुत खराब थे, लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे लोग हैं जो अंग्रेजों से भी ज्‍यादा खराब हैं। मुनव्वर राणा ने कहा कि सिर्फ मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। मुसलमान दुश्मन माना जा रहा है। उनकी नजर में हर मुसलमान आतंकवादी है।

कोर्ट ने इंसाफ की उम्मीद पर सवाल पूछे जाने पर मुनव्वर राणा ने कहा कि अदालत इंसाफ ही करने लगे तो कातिल और खूनी मंत्री बनकर अपने मुकदमे वापस कैसे करा लेते हैं। ये मुकदमे अदालत ही तो खत्म करती है, लेकिन भगवान तो उन्हें माफ नहीं करते हैं। मुनव्वर राणा ने कहा कि हम किसी हिन्दू का भी दिल दुखाएंगे तो भगवान को जवाब देना पड़ेगा।

बता दें कि इसी साल 28 जून को रायबरेली में तबरेज पर बदमाशों ने गोली चला दी थी। हालांकि गोलीबारी में तबरेज बाल-बाल बच गए थे। ये हमला उस वक्त हुआ जब तबरेज अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इस दौरान उन पर दो राउंड फायरिंग हुई थी। तबरेज राणा तब रायबरेली अपने मूल निवास पर आए हुए थे।

Tags: crime newsLucknow Newsmunawwar ranatabrez rana
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

देश में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, डराने लगे है आंकड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, डराने लगे है आंकड़े

यह भी पढ़ें

सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- प्रदेश की जनता पलायन, नहीं प्रगति चाहती है

21/01/2022
har ghar nal yojna

एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का यूपी ने बनाया रिकार्ड

18/09/2022

सीएम योगी की कलम से: कल्याण सिंह… जिनके लिए श्रीराम पहले थे, सत्ता उसके बाद

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version