• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निगम पर 105 करोड़ का काम अनुभवहीन कंपनी को देने का आरोप

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
आगरा नगर निगम

आगरा नगर निगम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के 105 करोड़ के काम अनुभवहीन कंपनियों को दे दिए हैं। आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत 1 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले स्मार्ट सिटी में टॉप लेवल के अधिकारियों के कमीशनखोरी की चिट्ठी वायरल हुई थी, हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें अभी हाल ही में नगर आयुक्त पद से हटाए गए अरुण प्रकाश और एक कॉन्ट्रेक्टर की गम्भीर शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। साथ ही भाजपा नेता ने मंडलायुक्त कार्यालय से इस मामले में जानकारी मांगी है कि किस आधार पर 105 करोड़ का स्मार्ट सिटी का काम अनुभवहीन और मानक न पूरे करने वाली फर्मों को  दे दिया गया।

सीएम योगी अयोध्या दौरा 25 जुलाई को, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

भाजपा  के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से जो शिकायत की है, उसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट सिटी के तहत 105 करोड़ के काम में फर्जी दस्तावेजों और बैंक गारंटी लगाकर गलत फर्म को काम दिया गया  । तत्कालीन नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के आगरा की फर्म राधिका इंफ्राटेक के मालिक सुनील कुमार से व्यावसायिक साझेदारी की वजह से बिना अनुभव और फर्जी बैंक गारंटी से ये काम से दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि अरुण प्रकाश और सुनील कुमार की कॉल डिटेल चेक करवा ली जाए, तो  दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

अशोक कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा टेंडर होने के बावजूद उक्त  ठेके में अतिरिक्त आइटम जो करोड़ों के हैं, उनको भी बिना टेंडर किए जोड़ दिया गया है ताकि सीधे सीधे लाभ उस फर्म को मिल सके। अशोक कुशवाहा ने इस मामले में जिÞम्मेदार अधिकारियों की जांच विजिलेंस से कराने की मांग की है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है, अधिकारी बेलगाम। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मंडलायुक्त आगरा और चेयरमैन स्मार्ट सिटी अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वे  इसकी जांच करा रहे हैं।

Tags: 24ghante online.comagra municipal corporationAgra Smart CityCommissioned KhoriYogi Adityanathआगरा नगर निगमआगरा स्मार्ट सिटिकमीशनखोरीयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

जानें क्यों किया जाता है प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें कथा

Next Post

भगवान शिव दिलाएंगे शनि के दोषों से मुक्ति, जरूर करें ये अचूक उपाय

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
shani dev

भगवान शिव दिलाएंगे शनि के दोषों से मुक्ति, जरूर करें ये अचूक उपाय

यह भी पढ़ें

Theft

शिवमंदिर से शिवलिंग उखाड़कर ले गए चोर

17/03/2023
मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र : कैबिनेट मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

20/07/2020

सपा का सफाया कर भाजपा के ‘अभय’ सिर बंधा जीत का सेहरा

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version