• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारा साम्राज्य पर ताला! नगर निगम सील करेगा 130 एकड़ में फैली विशाल संपत्ति

Writer D by Writer D
30/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Sahara City

Sahara City

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के गोमती नगर में विपुल खंड स्थित सहारा समूह का भव्य ‘सहारा शहर’ (Sahara City) अब नगर निगम के निशाने पर है। 130 एकड़ में फैली इस विशाल संपत्ति पर नगर निगम सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। इस परिसर में सुब्रत रॉय का सफेद संगमरमर से बना महलनुमा बंगला, ऑफिस, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप, फायर स्टेशन, स्विमिंग पूल, हेलीपैड, मॉडर्न थिएटर, अस्पताल, कृत्रिम झील, क्लब और अन्य लग्जरी सुविधाएं हैं।

नगर निगम ने सहारा समूह (Sahara Group) को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में सहारा ने अपनी जबाव दाखिल किया। लेकिन नगर निगम ने इसे खारिज कर दिया। नोटिस की समय सीमा खत्म होने के बाद अब नगर निगम एक्शन मोड में है।

संपत्ति विभाग की टीम जल्द ही सहारा शहर (Sahara City) के सभी गेटों को सील कर देगी। केवल एक गेट आवाजाही के लिए खुला रहेगा और अंतिम अल्टीमेटम के बाद मुख्य गेट को भी बंद कर परिसर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया जाएगा इसके बाद नगर निगम अपने कर्मचारियों को यहां तैनात करेगा। परिसर में रह रहे कर्मचारियों, केयरटेकर और सुरक्षा कर्मियों को खाली करने के निर्देश दिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में कैविएट की तैयारी

नगर निगम इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। सहारा समूह (Sahara Group) के सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना को देखते हुए नगर निगम 170 एकड़ जमीन खाली कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अगर सहारा समूह कोर्ट में अपील करता है, तो नगर निगम का पक्ष पहले सुना जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है।

मुलायम सरकार में लीज पर मिली थी जमीन

1994-95 में मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान सहारा समूह (Sahara Group) को लखनऊ नगर निगम ने 170 एकड़ और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 100 एकड़ जमीन लीज पर दी थी। नगर निगम की 130 एकड़ जमीन आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए लाइसेंस डीड के तहत दी गई थी, जबकि 40 एकड़ पर ग्रीन बेल्ट विकसित करना था। सहारा समूह ने शर्तों का उल्लंघन करते हुए इस जमीन पर आलीशान बंगला, 5,000 लोगों की क्षमता वाला सभागार, गोल्ड क्लास रिक्लाइनिंग सीटों वाला मॉडर्न थिएटर, कृत्रिम तालाब और हवाई अड्डे जैसे स्कैनर जैसी सुविधाएं बनाईं।

1997 में लीज रद्द करने का जारी हुआ था नोटिस

ग्रीन बेल्ट का विकास नहीं हुआ, जिसके चलते 1997 में नगर निगम ने लीज रद्द करने का नोटिस भी जारी किया था। 2012 में सेबी और सुब्रत रॉय के बीच विवाद के बाद सहारा शहर (Sahara City) की जमीन को सेबी ने कुर्क कर लिया था। 2017 में सेबी से सहमति के बाद जमीन को लीज पर आवंटियों को देने की बात हुई, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सहारा समूह (Sahara Group) ने 50 प्रतिशत जमीन पर नर्सरी, जॉगिंग ट्रैक और फव्वारा बनाने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। सहारा शहर के 170 एकड़ परिसर में 40 एकड़ जमीन पर एक शानदार कृत्रिम तालाब बनाया गया है, जो इस परिसर की भव्यता है।

Tags: Lucknow Newssahara city
Previous Post

जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, कैदी ने किया कैंची से वार

Next Post

डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र नागथात में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Next Post
Savin Bansal

डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र नागथात में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं

यह भी पढ़ें

Murder

चाकू से सिर काटकर शिक्षक की हत्या, मैक्रॉन ने बताया आतंकवादी हमला

17/10/2020
cm dhami

अमित शाह से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

24/06/2022
arrested

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version