• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुदाल से काटकर महिला रसोइये की हत्या

Writer D by Writer D
19/05/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या का आरोपित महिला का पड़ोसी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की है।

ग्रामवासी रामदुलारी (65) पत्नी रामअधार बिंद प्राथमिक विद्यालय अपरूप टोला में रसोइया के पद पर कार्यरत है। घटना की सुबह वह अपने एक पड़ोसी के घर से सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी। अभी वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया और वही जमीन पर बैठकर बात करने लगीं। फोन पर बात के दौरान ही पीछे से पड़ोस के ही अर्जुन ने कुदाल से प्रहार कर रामदुलारी को लहूलुहान कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित अर्जुन ने सिर व चेहरे पर लगभग 10 बार कुदाल से प्रहार किया। शोर सुनकर महिला के बेटे दौड़े। घायलावस्था में उसके बेटे धूमन व रंजीत महिला को लेकर सीएचसी कसया गए , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन रोने-चिल्लाने लगे।

उनके पांच पुत्र व तीन पुत्रियों सहित कुल आठ संतानें हैं। दरवाज़े पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल कब्जे में ले ली है। आरोपित की पत्नी सुभावती व मां को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई है। एसएचओ ने अरोपित के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Tags: crime newskushinagar news
Previous Post

पत्नी की हत्या कर युवक थाने पहुंचा, नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Next Post

पेट्रोल पंप लूटने जा रहे तीन लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
arrested

पेट्रोल पंप लूटने जा रहे तीन लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

हैदराबाद चुनाव Hyderabad election

हैदराबाद चुनाव: केसीआर जनता से बोले-‘शहर को विभाजनकारी ताकतों से बचाएं’

29/11/2020
village secretariat

जल्द ग्राम सचिवालय से ही जारी होंगे हर विभाग के प्रमाण पत्र

12/05/2022
Actress Mouni Roy wreaked havoc on social media, photo went viral

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, वायरल हुआ फोटो

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version