• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंजीनियर की निर्मम हत्या, घर में इस हाल में मिला शव

Writer D by Writer D
10/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Murder of an engineer in Lucknow

Murder of an engineer in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिक्योरिटी गार्ड ने इंजीनियर की गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी। मृतक इंजीनियर का नाम अरुण कुमार मिश्रा बताया जा रहा है। आरोपी की पत्नी इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा के घर पर नौकरानी का काम करती थी। महिला के पति मनोज पांडेय पर हत्या आरोप है, मनोज पांडेय सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के केशव नगर स्थित मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस जांच में पता चला कि घर पर काम करने वाली नौकरानी रामादेवी के पति मनोज पांडेय ने दुनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने गोली इंजीनियर के सीने में गोली मारी और गोली सीने के आर-पार हो गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज मौके से फरार हो गया था। हालांकि बुधवार सुबह आरोपी मनोज को आईआईएम रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक इंजीनियर पीडब्ल्यूडी कानपुर से AE के पद से रिटायर हुए थे और दिलकश विहार सरस्वती निकुंज कॉलोनी में रहते थे। नौकरानी रामादेवी ने पुलिस को बताया कि पति मनोज गार्ड की नौकरी करता है। कुछ दिन पहले मकान निर्माण को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह मनोज घर पहुंचा, जहां कहासुनी के दौरान अरुण ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान मनोज ने गोली चला दी जिससे अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर मृतक के भतीजे नितिन मिश्रा ने बताया कि उन्हें दोपहर में फोन से सूचना मिली कि चाचा को गोली लगी है। मौके पर पहुंचे तो देखा तो चाचा का शव घर के बाहरी कमरे में खून से लथपथ पड़ा था।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

किन्नर गुरु की सरेआम गोली मारकर हत्या, कई थानों की पुलिस तैनात

Next Post

हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का भाव श्रीमद्भागवत कथा का वास्तविक मर्म : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Next Post
CM Yogi

हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का भाव श्रीमद्भागवत कथा का वास्तविक मर्म : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

shikhar aesha

Shikhar Aesha Divorce : शिखर-आयशा के मिलने से लेकर बिछड़ने की कहानी

08/09/2021
CM Yogi pays tribute to Chaudhary Charan Singh on his 123rd birth anniversary

किसान जब ऊर्जा का प्रवाह करता है तो धरती सोना उगलती हैः मुख्यमंत्री

23/12/2025
Scrub

रूखी स्किन हो जाएगी मुलायम व जवां, ट्राई करें होममेड बादाम स्क्रब

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version