• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुर्तज़ा का कथित वीडियो वायरल, सच्चाई का पता लगा रही है उप्र पुलिस

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, लखनऊ
0
Murtaza

Murtaza Abbas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attack) में हमले के आरोपी मुर्तज़ा अब्बासी (Murtja) का कथित रूप से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा कि उसने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) तथा अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय की घटनाओं से क्रुद्ध होकर रविवार को यह हमला किया था।

गौरतलब है कि मुर्तजा को उसी समय पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। राज्य की पुलिस का आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) मुर्तज़ा से पूछताछ कर रही है।

इस कथित वीडियो में मुर्तज़ा यह कह रहा था, “मेरे दिमाग में बस यही जस्टिफ़िकेशन (तर्क-वितर्क) चल रहा था, कोई काम करने के पहले आदमी उसका जस्टिफ़िकेशन भी तो खोजता है। कर्नाटक में भी मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। किसी को तो कुछ करना होगा मगर कोई कुछ नहीं कर रहा है। तो हमने सोचा अब कर ही दो।”

उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (विधि व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर कहा, “जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसके सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।”

CM योगी की मौजूदगी में हुआ अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन का लीज एग्रीमेंट

श्री कुमार ने कहा, “वीडियो की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद तथ्यों का प्रमाणीकरण किया जायेगा। पुलिस हिरासत में जो अभियुक्त है उससे आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।”

अभियुक्त के विदेश यात्रा के संबंध में पूछे जान पर उन्होंने कहा, “इस तरह की बातें सबके सामने है। उसकी आधिकारिक पुष्टि तथ्यों तथा सबुतों के आधार पर की जा रही है।”

उन्होंने कहा अभियुक्त से जुड़े सभी तथ्यों को संज्ञान में लिया जा रहा है तथा सबुत जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच राज्य के गृह विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुर्तज़ा क़बूल किया है कि उसने गोरखनाथ मंदिर में हमले को अंजाम देने के इरादे से प्रवेश किया था।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला

सूत्रों ने बताया, “उसने क़ुबूल किया कि देश में मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है, सीएए और एनआरसी भी गलत हो रहा है। बस इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया है।” उसने पूछताछ में बताया कि वह टैंपो से गोरखनाथ मंदिर गया था।

सूत्रों के अनुसार उसने बताया कि मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होने के कारण उसे इस बात का अंदाज़ा था कि वह हमला करने के दौरान मारा भी जा सकता है। मुर्तज़ा ने बताया कि अपने मन में वह हमले को उचित क़दम ठहराने के लिए तमाम दलीलों को सोच रहा था। उसके मन में ये बात चल रही थी कि सीएए और एनआरसी के अलावा कर्नाटक में भी अल्पसंख्यकों के साथ ग़लत हो रहा है। वीडियो में मुर्तजा के हाथ में पट्टी बंधी हुई है और यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह काफ़ी परेशान था और तनाव में था तथा वह नेपाल में भी नहीं सो पाया था।

ग़ौरतलब है कि मुर्तज़ा को एटीएस की जाँच टीम बुधवार को ही पूछताछ के लिए गोरखपुर से लखनऊ लाया गया था। उसे गोरखनाथ मंदिर के द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर रविवार रात को मंदिर पर हमले करने के वक़्त लोगाें ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

Tags: gorakhnath temple attacklucknow atsup news
Previous Post

UPTET 2021 की जारी हुई आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post

भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Green Chutney

ये चटनी बढ़ा देगी खाने का स्वाद, परांठों के साथ लें इसका मजा

25/02/2026
राजस्थान सियासत

राजस्थान : 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और खुफिया पुलिस की सुरक्षा में हैं विधायक-मंत्री

03/08/2020
UPSIDA

यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल

27/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version