• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरा इस्तीफा तो परमानेंट ही सोनिया गांधी के पास है : गहलोत

Writer D by Writer D
23/04/2022
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) ने राज्य सरकार में होने वाले बदलाव को लेकर मीडिया के एक वर्ग में लगाई जा रही अटकलों को महज अफवाह करार देते हुए शनिवार को कहा कि उनका इस्तीफा तो परमानेंट रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पास है। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी राज्य का नाम लिए कहा कि जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान खबर नहीं होगी।

मुख्यमंत्री गहलोत यहां राजस्थान राजस्व सेवा परिषद (राजस्थान तहसील सेवा के अधिकारी एवं गिरदावरापटवारी संघ) के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को मीडिया में चल रही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा,  इसमें कोई थोड़ा बहुत काम बाकी है तो वह भी हम करेंगे … अफवाहें चलती रहती हैं मीडिया में अखबारों में … उसकी तरफ आपको ध्यान नहीं देना है।   उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में संस्कृत के एक श्लोक का भावार्थ पढ़ते हुए कहा,   न तो मैं राज्य की कामना करता हूं, न ही मुझे स्वर्ग और मोक्ष चाहिए। दु:ख से पीडित प्राणियों के दु:ख दूर करने में सहायक हो सकूं, यही मेरी कामना है।   गहलोत ने कहा कि उनके दिमाग में इस उद्धरण वाली बात है। उन्होंने आगे कहा,   जब मैं 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बना तब से मैंने (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी को अधिकृत कर रखा है.. मेरा इस्तीफा तो परमानेंट उनके पास है। जब मेरा इस्तीफा परमानेंट उनके पास है, तो बार-बार ये बात आनी ही नहीं चाहिए कि मुख्यमंत्री बदल रहा है, क्या हो रहा है?

पाकिस्तान से ली डिग्री तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने दी चेतावनी

गहलोत ने कहा,  जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान मालूम नहीं होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से लोग भ्रमित होते हैं और राजकाज भी प्रभावित होता है। गहलोत ने कहा कि देश में कांग्रेस की आज जो स्थिति है, उसको लेकर पूरे देश को चिंतित होना चाहिए क्योंकि देश हित की सोचने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि कांग्रेस मजबूत रहे। उन्होंने कहा,  इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें और मैं दो तीन दिन से अफवाह सुन रहा हूं कि फलां ये हो गया, फलां वो हो गया …पता नहीं क्या क्या चलता रहा है और मैं समझता हूं कि लोग भ्रमित (कन्फ्यूज) हो जाते हैं। अगर सरकार अस्थिर रहती है तो तो प्रशासन पर फर्क पड़ता है।

गहलोत ने कहा,  कांग्रेस की स्थिति आप देख रहे हैं,पूरे देश के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए। आज आरएसएस का भी आदमी है …(नितिन) गडकरी जैसे भाजपा के समझदार लोग भी, कांग्रेस को कभी वोट नहीं देने वाले आम नागरिक भी चाहते हैं कि देश में प्रतिपक्ष के रूप में कांग्रेस मजबूत रहे। वे देश हित चाहते है। वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की तरह नहीं कहते कि कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाएं।

उन्होंने दावा किया कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, वे खुद मुक्त जाएंगे, लेकिन कांग्रेस कभी मुक्त नहीं होगी क्योंकि यह देश के हर गांव घर में मौजूद है। इससे पहले गहलोत ने अपनी सरकार पर 2020 में आए राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस व समर्थक विधायकों को 34 दिन होटलों में रहना पड़ा। गहलोत ने कहा,   तब सरकार बच गई और अब इसे दौड़ना चाहिए। हमने जो बजट पेश किया है, वैसा हिंदुस्तान की किसी भी सरकार ने पेश नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच राजनीतिक खींचतान जगजाहिर है। पायलट ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में राज्य में सरकार में कुछ बदलाव के कयास मीडिया के एक वर्ग में लगाए जा रहे हैं।

Tags: Ashok GehlotNational newsrajasthan news
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला एसआई रश्मि का शव

Next Post

23 अप्रैल राशिफल: इन राशियों का रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Horoscope

23 अप्रैल राशिफल: इन राशियों का रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

Encounter in Shopian

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुए लश्कर के दो आतंकी

23/08/2021
StartUp

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

16/01/2026
SSC

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2019 टीयर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version