• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाखूनों को खूबसूरत बनाता हैं नेलआर्ट, इन टूल से घर पर ही पाएं पार्लर जैसा लुक

Writer D by Writer D
07/03/2025
in फैशन/शैली
0
Nail Art

Nail Art

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फैशन की परिभाषा और तरीका समय के साथ बदलता रहता है। जो फैशन कल था, वो आज नहीं है और जो फैशन आज है, वो आने वाले कल में नहीं होगा। ऐसे में आज के समय में नेलआर्ट (Nail Art) का फैशन बहुत उभरकर सामने आया हैं। नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादातर महिलाएं नेल आर्ट की मदद लेती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर में पर ही इससे जुड़ी आम चीजों का इस्तेमाल करके अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार परफेक्ट नेल आर्ट बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नेल आर्ट करने के कुछ टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किट में जरूर होने चाहिए। आइये जानते हैं…

नेलपेंट रिमूवर

रिमूवर की जरुरत नेल पॉलिश को हटाने के लिए किया जाता है। इसके लिए नेल पॉलिश रिमूवर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन वाइप्स का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें एसीटोन और एल्कोहल नहीं होता है।

डॉटिंग टूल्स

नेल आर्ट (Nail Art) बनाने के लिए नेल आर्ट किट में डॉटिंग टूल्स का होना बेहद जरुरी है। यह नाखूनों पर डॉट बनाने में मदद करता हैं। यदि आप नेल आर्ट करना सीख रहे हैं, तो आपके लिए घर पर ऑन-फ्लीक नेल आर्ट बनाने के लिए एक डॉटिंग टूल का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आप या तो नेल पेन में निवेश कर सकते हैं या टूथपिक, बॉबी पिन, ऑरेंज स्टिक या पेंसिल जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं, जो भी उपलब्ध हो।

टोपकोट और बेसकोट

अपनी नेल आर्ट किट (Nail Art Kit) में एक अच्छी क्वालिटी और जल्दी सूखने वाला टोपकोट जरूर शामिल करें। टोपकोट की मदद से आप अपने नाखूनों पर शाइन ला सकती है। अपने नेल्स के हिसाब से बेसकोट शामिल करें। आपके नाखूनों को अगर कैल्शियम की जरुरत है तो कैल्शियम बिल्डर की मदद लें। इसके लिए नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट लगाना बिल्कुल ना भूलें।

स्ट्रिपिंग टेप

अपने नेल आर्ट (Nail Art) को आकर्षक बनाने के लिए सुपर पतली स्ट्रिपिंग टेप का प्रयोग करें। आप या तो इन मैटेलिक टेप्स का इस्तेमाल अपने नेल आर्ट को बनाने के लिए कर सकती हैं या सुपर स्ट्रेट लाइन्स बनाने के लिए और फिर इसे हटा सकती हैं। एक रंगीन स्ट्रिपिंग टेप उन सभी के लिए बहुत मददगार हो सकता है जो बिना गड़बड़ किए अपने नाखूनों पर ग्राफिक डिज़ाइन और सीधे किनारे बनाना चाहते हैं।

स्ट्रिपर ब्रश

आप या तो किसी ब्यूटी स्टोर से स्ट्रिपर ब्रश ले सकती हैं या अपने नाखूनों पर जटिल विवरण और पतली रेखाएं बनाने के लिए पतले पेंट ब्रश का उपयोग कर सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आपने अपने ब्रश को किसी अन्य रंग में डुबाने से पहले नेल पॉलिश रिमूवर से ठीक से साफ कर लिया है।

ट्वीजर

नेल आर्ट करते हुए आपको कई चीजों की जरुरत होती है जिसे नेल आर्ट (Nail Art) करते समय आप नाखूनों पर लगाती हैं। इन चीजों को लगाने के लिए आपको छोटी चिमटी या ट्वीजरकी जरूरत पड़ सकती है जिसकी मदद से भी आप इन सजाने की चीजों को अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं।

Tags: beauty hacksBeauty tipsnail art tools to give a new look to your nails
Previous Post

गर्मियों में रखना हैं त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

Next Post

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Chocolate Mousse
खाना-खजाना

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है इंप्रेस, घर पर बनाएं ये डिश

09/02/2026
chocolate gulab jamun
खाना-खजाना

इस डिश का नाम सुनते ही मुंह में आ आता है पानी, हर कोई है इसका फैन

09/02/2026
Bhang Kheer
Main Slider

महाशिवरात्री पर भोलेनाथ को लगाएं भांग की खीर का भोग

09/02/2026
toxic chocolate
Main Slider

Chocolate Day पर अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट्स, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

09/02/2026
badam halwa
खाना-खजाना

आज मीठे में ले बादाम के हलवे का आनंद

09/02/2026
Next Post
Blackheads

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

NIA

छह जिलों में PFI-SDPI के संदिग्धों के ठिकानों पर एकसाथ NIA की छापेमारी

08/09/2022
Shivraj Chauhan

सुशासन हमारे लिये एक नारा नहीं है बल्कि चरित्र है, संदेश है : शिवराज

27/12/2020
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने छेड़छाड़ के केस में मांगी अग्रिम जमानत

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version