• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैक्सिकन नेता की नग्न तस्वीर वायरल, जानिए क्या है मामला

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
मैक्सिकन नेता

मैक्सिकन नेता की नग्न तस्वीर वायरल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर सामने आयी है। यह तस्वीर एक नग्न नेता को दिखाती है। साथ ही एक भ्रामक दावा है कि मेक्सिको कि संसद में उन्होंने कपड़े उतार कर कहा कि, मुझे नग्न देखने में शर्म आती है पर अपने देश को नग्न और हताश देखने में शर्म नहीं आती।

बूम ने पाया कि 12 दिसंबर 2013 को नाटकीय रूप से एक ऊर्जा बिल के ख़िलाफ़ मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया ने कांग्रेस में “मेक्सिको की तेल संपदा को छीनने” की निंदा करने के लिए अपने कपड़े उतार दिए थे। नेता ने ऐसा नहीं कहा जैसा दावा किया जा रहा है बल्क़ि उन्होंने ऊर्जा बिल के खिलाफ प्रदर्शन के चलते कपडे उतारे।

तस्वीर के साथ एक दावा अंग्रेजी और हिंदी में वायरल हो रहा है। हिंदी दावा अंग्रेजी का अनुवाद मात्र है। दावा कुछ यूँ है: “मेक्सिको में , संसद का एक सदस्य ने संसद में बहस के दौरान अपने सारे कपड़े उतार देता है और बोलता है की ” तुम्हे मुझे नग्न देखने मे शर्म आती है लेकिन आपको अपने देश को नग्न, नंगे, हताश, बेरोजगार और निजी कंपनियों जब इस देश का सारा धन लूट रहे है और आम आदमी को गुलाम बना रहे तब तुम्हे ये देख कर शर्म नही आती। ” क्या हिम्मतवर व्यक्ति है, ऐसा ही होना चाहिए।”

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

अंग्रेजी में दावा है: “In Mexico , a member of Parliament removes all his clothes in Parliament during debate… “You are ashamed to see me naked, but you are not ashamed to see your people in the streets naked, barefooted, desparate, jobless and hungry after you have stolen all their money and wealth”………he told the Parliament‼ What a courageous man, this is how it should be.”

यही तस्वीर बूम को टिपलाइन पर भी प्राप्त हुई।

फ़ैक्ट चेक

बूम ने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च कर पाया कि तस्वीर दिसंबर 2013 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका इस्तेमाल दिसंबर 2013 में प्रकाशित दो लेखो में हुआ है। एक था वाल स्ट्रीट जर्नल और दूसरा बीबीसी।

वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार यह नाटकीय घटना तब हुई जब मेक्सिको की संसद में एक सांसद एंटोनियो गार्सिया कोनेजो ने कांग्रेस द्वारा ऊर्जा बिल के हित में मतदान के ख़िलाफ़ कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट में लिखा है, “मेक्सिको की कांग्रेस ने स्टेट के स्वामित्व वाली तेल कंपनी पेट्रेलियोस मैक्सोसोस के 75 साल के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए “देशद्रोह” की चिल्लाहट और झगड़े के बीच मतदान किया। इस लैंडमार्क बिल का लक्ष्य विदेशी तेल दिग्गजों के लिए 1938 के बाद पहली बार दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा बाजारों में से एक को खोलने का है।”

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि कपड़े उतारते वक़्त सांसद कोनेजो ने कहा था कि, “इसी तरह तुम देश के कपड़े उतार रहे हो ।”

वाल स्ट्रीट जर्नल या बीबीसी की रिपोर्टों में कहीं भी वायरल हो रहे दावों जैसा कुछ नहीं है | बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया कोनेजो ने कपड़े उतारते वक़्त कहा कि “इसी तरह देश के भी कपड़े उतारे जा रहे हैं |”

“इस तरह तुम देश के कपड़े उतार रहे हो | लाभ कहाँ है? मुझे शर्म नहीं आ रही, जो तुम कर रहे हो वह शर्मनाक है,” बीबीसी के लेख के अनुसार सांसद एंटोनियो गार्सिया कोनेजो ने पैंट उतारते वक़्त कहा|

बूम ने पाया कि प्रदर्शन भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ नहीं बल्क़ि एक नए ऊर्जा बिल के ख़िलाफ़ था जिससे विदेशी निवेशकों और कंपनियों के लिए मेक्सिको का रास्ता खुल रहा था।

Tags: 24ghante online.comInternational News in Hindi
Previous Post

कोरोना पॉजिटिव मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

Next Post

महिला थानों में हो हेल्प डेस्क व आगन्तुक कक्ष की स्थापना : डीजीपी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
डीजीपी एच सी अवस्थी

महिला थानों में हो हेल्प डेस्क व आगन्तुक कक्ष की स्थापना : डीजीपी

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

ट्रक और पिकअप में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

24/02/2023
train overturned

तेज आवाज के साथ बेपटरी हुई मालगाड़ी, 22 बोगियां क्षतिग्रस्त

15/10/2021

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version