• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, विधायकों को दिलाएंगे शपथ

Writer D by Writer D
24/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Narendra Narayan Yadav

Narendra Narayan Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेडीयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। सोमवार को बिहार के आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होने के बाद जेडीयू विधायक विधानमंडल के सत्र में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके पहले नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे, लेकिन इस बार ना तो बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और ना ही वो चुनाव लड़े।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) ने मधेपुरा की आलमनगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। इस सीट से वो लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने वीआईपी के नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से शिकस्त दी थी। यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले थे।

नीतीश कुमार के करीबी हैं नरेंद्र नारायण (Narendra Narayan Yadav) 

नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) की गिनती जेडीयू के सबसे वरिष्ठ नेताओं में होती है।नरेंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और वो मंत्री भी रह चुके हैं।सीएम नीतीश की पिछली सरकार में वो डिप्टी स्पीकर का पद संभाल चुके हैं। साल 1995 से वो विधायक हैं। पहले जनता दल से विधायक चुने गए फिर बाद में जेडीयू से विधायक बने। नरेंद्र नारायण राज्य में चुने गए सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

क्या होती है प्रोटेम स्पीकर की भूमिका

लोकसभा या विधानसभा के नए कार्यकाल की शुरुआत में प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी अध्यक्ष होता है, जिसे केवल शुरुआती कार्यवाही को संचालित करने के लिए नियुक्त किया जाता है। उसका मुख्य काम नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को संचालित करना होता है। प्रोटेम स्पीकर तब तक पद पर रहते हैं जब तक कि विधानसभा का नियमित अध्यक्ष निर्वाचित नहीं हो जाता। स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक प्रोटेम स्पीकर की भूमिका अहम मानी जाती है।

शपथ ग्रहण के बाद प्रोटेम स्पीकर ही नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया को संचालित करता है। जैसे ही स्थायी स्पीकर चुन लिया जाता है, प्रोटेम स्पीकर की भूमिका समाप्त हो जाती है। भले ही यह पद अस्थायी हो लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, क्योंकि इसी के जरिए सदन की शुरुआत सुचारू तरीके से आगे बढ़ती है।

Tags: Narendra Narayan Yadav
Previous Post

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post

‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान बनी मां, बेटी को दिया जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
नई दिल्ली

युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
Next Post
Muskan Rastogi

'नीले ड्रम' वाली मुस्कान बनी मां, बेटी को दिया जन्म

यह भी पढ़ें

Ram Gopal Verma

राम गोपाल ने एक्ट्रेस को दिया मुंह से फुट मसाज, यूजर्स बोले- ये क्या है

07/12/2022
kanwariyas

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

08/06/2023
bus

यूपी में 16 लाख से ज्यादा बहनों ने की निःशुल्क यात्रा

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version