• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोमवार से प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगी निपुण आंकलन परीक्षा

Writer D by Writer D
10/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Nipun Bharat Mission

Nipun Bharat Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘निपुण भारत मिशन” (Nipun Bharat Mission) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योगी सरकार (Yogi GOvernment) सोमवार से निपुण आंकलन परीक्षा (NAT) का आयोजन करने जा रही है। 11 से 16 सितम्बर 2023 तक चलने वाली इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 1-5 तक के बच्चों का भाषा एवं गणित विषयों का तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का गणित एवं विज्ञान विषयों का आंकलन किया जाएगा। खास बात ये है कि परीक्षा ‘सरल एप’ (Saral App)  के माध्यम से ली जाएगी और पहली बार बच्चे ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब देंगे। निपुण एसेसमेंट टेस्ट (NAT) का पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन कराने के लिए सभी जनपदों के बीएसए व डायट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही शिक्षकों द्वारा सामुदायिक सहभागिता, होम विजिट के माध्यम से छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है।

उपलब्ध कराया जाएगा रिपोर्ट कार्ड

एक ओएमआर शीट द्वारा एक छात्र का डाटा शिक्षक द्वारा आंकलन पूर्ण होने के बाद सरल एप के जरिए स्कैन किया जाएगा। ओएमआर शीट को केवल ब्लैक बॉल पेन से ही भरा जाएगा। इसके लिए कक्षा 4 से 8 के बच्चों को कम्पोजिट ग्राण्ट से अधिकतम 5 रुपए प्रति पेन क्रय करते हुए बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।परीक्षा के बाद प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के बाद सभी बच्चों को उनके रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

फ्लाइंग स्क्वाड और कंट्रोल रूम करेंगे मॉनिटरिंग

नकलविहीन व पारदर्शी आकलन के लिए विकास खण्डवार फ्लाइंग स्क्वाड का गठन एवं क्रॉस इनविजिलेशन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों (बेसिक शिक्षा एवं अन्य विभाग) को मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया है। जिला परियोजना कार्यालयों में परीक्षा से सम्बंधित कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

परीक्षा को लेकर जारी किए गए निर्देश

– परीक्षा का समय अधिकतम 1 घंटा 30 मिनट का होगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों द्वारा 01 घंटे के अंदर स्कैनिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बच्चों की संख्या के अनुसार यह समयावधि निर्धारित की जा सकती है।

– परीक्षा में कक्षा 1 से 3 तक एक ओएमआर शीट पर 08 बच्चों का आंकलन किया जा सकेगा। वहीं कक्षा 4 से 8 में प्रत्येक बच्चे के लिए एक-एक ओएमआर शीट प्रयोग में लाई जाएगी।

– कक्षा 1 से 3 के बच्चों की ओएमआर शीट पर शिक्षकों द्वारा स्टूडेंट आईडी नम्बर भरा जाएगा। शिक्षक सभी बच्चों से प्रश्नपत्र में उल्लिखित प्रश्नों को एक-एक पूछेंगे तथा उनके उत्तर के अनुसार ओएमआर शीट भरेंगे।

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

– वहीं कक्षा 4 से 8 के सभी बच्चों को प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट वितरित करने के बाद प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट भरने के तरीके के बारे में उदाहरण सहित समझाया जाएगा, ताकि उनसे शीट भरने में गलतियां न हों।

– यदि बच्चा प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देश के अनुसार सही उत्तर देता है, तो सम्बंधित प्रश्न के सापेक्ष बने गोले को शिक्षक द्वारा काले पेन से भरा जाएगा अन्यथा उसे खाली छोड़ दिया जाएगा। ओएमआर शीट को केवल ब्लैक बॉल पेन द्वारा ही भरा जाएगा।

Tags: Lucknow Newsnipun assesment testNipun Bharat MissionParishadiya school
Previous Post

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

Cabinet: संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले खतौनी और स्वामित्व दस्तावेजों की जांच अनिवार्य

10/03/2026
Next Post
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

यह भी पढ़ें

Akanksha Conde

मनरेगा गड़बड़ी में सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, 14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

24/05/2025
'RRR' broke record, rights sold for 325 crores

‘आरआरआर’ की हुई रिकॉर्ड तोड़ डील, 325 करोड़ में बिके राइट्स

22/05/2021
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

काबुल में बम धमाका, तालिबान लड़ाके सहित पांच घायल

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version