• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

J&K राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती 3 सीट, एक पर बीजेपी ने बाजी मारी

Writer D by Writer D
24/10/2025
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
National Conference

National Conference

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव (J&K Rajya Sabha Election 2025) के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद पहली बार हुए इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि भाजपा (BJP ) को एक सीट मिली है। यह जीत एनसी-कांग्रेस गठबंधन की मजबूत स्थिति को दर्शाती है, जो विधानसभा में बहुमत के साथ सत्ता में है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद किचलू और शमी ओबेरॉय चुनाव जीते हैं, जबकि चौथी सीट पर बीजेपी के सत शर्मा की जीत हुई है। राज्यसभा सीट नोटिफिकेशन-1 से नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी रमजान ने चुनाव जीता है। वहीं, नोटिफिकेशन-2 से सज्जाद अहमद ने जीत हासिल की है। सज्जाद ने बीजेपी के राकेश महाजन को हराते हुए यह सीट जीती है।

राज्यसभा की तीसरी सीट यानी नोटिफिकेशन-3 से नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के शम्मी ओबेराय ने जीत हासिल की है। इस तरह से राज्यसभा की 4 सीटों में से तीन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को जीत मिली है। वहीं, चौथी और आखिरी सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी को यह जीत क्रॉस वोटिंग के जरिए मिली है।

बीजेपी उम्मीदवार सत शर्मा ने चुनाव में 32 वोट हासिल करते हुए आखिरी और चौथी सीट जीत ली है। सत शर्मा को यह जीत 4 क्रॉस वोट के बाद मिली है। ये वोट किस पार्टी के हैं? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के इमरान डार को केवल 22 वोट ही मिले हैं।

बता दें कि छह विधायकों वाली कांग्रेस ने नेकां को समर्थन का एलान किया था। मनचाही सीट नहीं मिलने से चुनाव लड़ने से इन्कार करने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वीरवार को इसकी घोषणा की थी। वहीं तीन विधायकों वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी नेकां को समर्थन की घोषणा की थी। समर्थन मिलने के बाद नेकां ने चौथी सीट के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। इसके बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।

Tags: j&K news
Previous Post

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘चाचा’ गायब

Next Post

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

corona death

अपर जिला जज की कोरोना से निधन, टीएमयू अस्पताल में चल रहा था इलाज

13/04/2021

बचत खाते पर कौन बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

28/11/2020
Boat

100 यात्रियों से भरी नाव डूबी, 60 से ज्यादा की मौत

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version