• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुदरत ने किया बद्रीनाथ धाम का अद्भुत श्रंगार, तस्वीर देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड। हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बदरीनाथ एक बार फिर जबरदस्त बर्फ की आगोश में आ गया है। यहां कुदरत ने भगवान बदरी विशाल के मंदिर और पूरे धाम का अद्भुत श्रृंगार किया हुआ है। मंगलवार से हो रही बर्फबारी के बाद आज गुरुवार को मौसम साफ व सुहाना हो गया है और चटक धूप खिल उठी है, लेकिन भगवान बदरी विशाल का मंदिर अद्भुत बर्फ के श्रृंगार से सजा हुआ है।

यहां 2 से 3 फीट की बर्फबारी ने भगवान बदरी विशाल के मंदिर पर चार चांद-लगा दिए हैं। हर तरफ चांदी सी मोटी परत जैसी बिछी हुई बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। हालांकि, आज मौसम सुबह साफ और सुहाना हो चुका है लेकिन अब भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। इन सबके बीच, यहां तापमान माइनस 10 के करीब आ गया है। वहीं, यहां बहते नाले पानी पहले ही पूरी तरह फ्रीज हो चुके हैं।

Badrinath Dham Weather

इस समय भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हैं और मान्यताओं अनुसार इस समय यहां देवताओं के दर्शन होते हैं। ऐसे में यहां देव ऋषि नारद पुजारी के रूप में विराजमान होते हैं और मां लक्ष्मी भगवान बदरी विशाल के साथ विराजमान रहती हैं। इस समय जबरदस्त बर्फबारी के बाद पूरा बदरीनाथ धाम सफेद चांदी की परत जैसा सजा हुआ है। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम की छवि देखते ही बन रही है। हर तरफ बर्फ की मोटी चादर और भगवान बदरी विशाल का मंदिर अपने आप में अद्भुत दिखाई दे रहा है।

ये रत्न बदल सकता हैं रातोंरात आपकी किस्मत, जानें इसे धारण करने के नियम

हालांकि, बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम में जबरदस्त कंपकंपाने वाली सर्दी का सितम भी बढ़ गया है। बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में इस बार जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां तापमान -10 से -15 तक लुढ़क रहा है। ऐसे में यहां मंदिर की सुरक्षा में रहने वाले पुलिस के जवानों के लिए परेशानी और अधिक खड़ी हो रही है।

बद्रीनाथ धाम पर बर्फबारी

हालांकि, यहां एक राहत देने वाली बात यह है यहां मंदिर के ठीक नीचे एक तृप्त कुंड है, जिसमें हर मौसम गर्म पानी निकलता रहता है जो यहां रहने वाले जवानों के लिए थोड़ी सी राहत देता है क्योंकि इतनी कड़कड़ाती सर्दी में बदरीनाथ धाम में पानी पूरी तरह से फ्रीज हो जाता है लेकिन तप्त कुंड का गर्म पानी इन लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होती है।

बर्फबारी के साथ ही जहां भगवान बदरी विशाल का मंदिर जबरदस्त बर्फ की आगोश में आ गया है। वहीं, बदरीनाथ धाम में मौजूद मकान, दुकान, रास्ते, पेड़-पौधे सबकुछ जबरदस्त बर्फ से ढक गए हैं। बदरीनाथ मार्ग हनुमान चट्टी से आगे पूरी तरह से बंद हो गया है तो पहाड़ों से जगह-जगह अब बर्फ के गिरने का खतरा बना हुआ है।

Tags: badrinath dhamNational newssnowfallUttrakhand News
Previous Post

यूपी चुनाव से एक दर्जन IPS अफसरों का तबादला, बदल गए अयोध्या के कमिश्नर

Next Post

भाग्य खोल सकता हैं गुरुवार का दिन, जरूर करें आज ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
धर्म

शुक्र देव इस दिन बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
Next Post
Lord Vishnu

भाग्य खोल सकता हैं गुरुवार का दिन, जरूर करें आज ये उपाय

यह भी पढ़ें

Akshara- khesari

अक्षरा-खेसारी के गाने ने मचाया तहलका, वीडियो में दिखी बोल्ड और रोमांटिक केमेस्ट्री

18/01/2021
Atishi

‘स्वाति मालीवाल बीजेपी का मोहरा, साजिश के तहत सीएम…’, आप नेता आतिशी का बड़ा आरोप

17/05/2024
लालजी टंडन का निधन

टंडन जी शिष्ट राजनीति की सभ्य मर्यादाओं के प्रतिनिधि थे : वेंकैया

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version