• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपीएससी उत्तीर्ण हरियाणा के अभ्यर्थी लिखेंगे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की पटकथा: नायब सैनी

Writer D by Writer D
29/04/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हरियाणा के 64 अभ्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे।

मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini) मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास संत कबीर कुटीर में आयोजित सिविल सेवा परीक्ष 2024 के नवचयनित हरियाणा के होनहार अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं, देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा के युवा नौकरी पाने के लिए विधायकों व मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते थे, परंतु वर्ष 2014 के बाद प्रदेश सरकार ने मिशन मेरिट व बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने के सिस्टम को लागू किया है। उसके बाद युवा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग लेकर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने (Nayab Singh Saini) कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 75 हजार युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के छोटे से छोटे गांवों में भी 5-6 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। बड़े गांवों में तो यह संख्या 350-400 हैं। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हमने 26 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर देकर चुनाव के दौरान नौकरी देने का युवाओं से किया अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि आप भी दृढ़निश्चय, कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसके लिए मैं आप सभी को और आपके अभिभावकों को शुभकामनाएं देता हूं।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभ्यर्थियों से महाभारत ग्रंथ के हर अध्याय से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्म का संदेश देती है और हमें कर्म से लोगों की भलाई करनी है। इसी का अनुकरण करते हुए आप अपनी आगामी सेवाओं के माध्यम से देश की भलाई का कार्य करेंगे। इस दौरान सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम पांडुरंग ने कहा कि आप एक बहुत कठिन परीक्षा पास करके आए हो। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपने कठिन परिश्रम और मेहनत की है।

बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरी पाने वालों की कहानी, उन्हीं की जुबानी

फतेहाबाद जिले के ढाणी गोपाल गांव के रहने वाले अजय कोलिया ने कहा कि इससे पहले उन्हें हरियाणा सरकार में ग्राम सचिव की और उनके भाई को हरियाणा पुलिस में बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरी मिली थी। सरकार की इस पादर्शिता के चलते वे नौकरी के साथ तैयारी करते रहे और अब यूपीएससी में सफलता हासिल की। इसी प्रकार फतेहाबाद के गांव ठरवा निवासी विजय लक्ष्मी ने कहा कि वे छोटे से गांव की रहने वाली है। उनके पिता किसान हैं और माता गृहणी हैं। इसके बावजूद अभिभावकों ने उसे पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ भेजा। तब लोगों ने काफी तानें दिए थे कि लड़की की उम्र शादी की हो गई, लेकिन अब भी पढ़ाई करवा रहे हो। माता-पिता ने किसी की परवाह नहीं की और उसका साथ दिया। इसी साथ की वजह से उसे यूपीएससी की परीक्षा में 233वां स्थान मिला है। अब ताने देने वाले लोग ही उनको बधाई दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली समिता काटकाड़े ठाकुर ने बताया कि उन्हें इससे पहले हरियाणा सरकार में मेरिट के आधार पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की नौकरी मिली थी और वर्तमान वे कैथल के गुहला खंड में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी करती रही और अब य़ह मुकाम हासिल किया है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब आप हरियाणा की बेटी है। यह दुलार उसे हमेशा मिलता रहेगा।

Tags: Haryana newsNayab Singh Saini
Previous Post

अखिलेश के आधे चेहरे ने किया बाबा साहब का पूरा अपमान

Next Post

डबल इंजन की सरकार से राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे का हो रहा सुदृढ़ीकरण : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

डबल इंजन की सरकार से राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे का हो रहा सुदृढ़ीकरण : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Anandiben Patel

कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू : आनंदी बेन पटेल

22/02/2022
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने कहा- भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान का हो रहा है तिरस्कार

02/10/2020
shot to dead

RPF जवान ने पत्नी और सास-ससुर की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version