• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : धवन के शतक से दिल्ली टॉप पर, CSK को पांच विकेट से हराया

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, खेल
0
IPL 2020

दिल्ली कैपिटल्स की सातवी जीत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गब्बर के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 101) के पहले टी-20 शतक और आखिरी ओवर में आलराउंडर अक्षर पटेल के तीन छक्कों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शनिवार को पांच विकेट से हराकर आईपीएल में सातवीं जीत दर्ज करते हुए 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दिल्ली अब प्लेऑफ से एक जीत दूर रह गयी है।

चेन्नई ने फाफ डू प्लेसिस (58), अंबाटी रायुडू (नाबाद 45) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 33) की बेहतरीन पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 179 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन गब्बर को नाबाद शतक चेन्नई पर भारी पड़ गया। दिल्ली ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाकर शानदार जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच शिखर ने 58 गेंदों पर नाबाद 101 रन में 14 चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई के खिलाफ मिली हार पर कप्तान मोर्गन ने अनुभवी बल्लेबाजों पर साधा निशाना

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के कारण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को दिया। अक्षर पटेल ने दूसरी गेंद पर छक्का पड़ दिया और तीसरी गेंद को भी छक्के के लिए उड़ा दिया। पटेल ने इन दो छक्कों से मैच का नक्शा बदल दिया। पटेल ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त करते हुए जीत दिल्ली की झोली में डाल दी। पटेल पांच गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ पहले ओवर में खाता खोले बिना दीपक चाहर को रिटर्न कैच दे बैठे। अजिंक्या रहाणे 10 गेंदों में आठ रन बनाने के बाद चाहर का दूसरा शिकार बने। दिल्ली का दूसरा विकेट 26 के स्कोर पर गिरा।

शिखर ने फिर कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। शिखर ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा कियाजिसे बाद में उन्होंने अपने पहले टी-20 शतक में बदला। अय्यर को ड्वेन ब्रावो ने फाफ डू प्लेसिस के हाथों कैच करा दिया। अय्यर ने 23 गेंदों पर 23 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Livesports newsआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूल
Previous Post

अंजलि आत्महत्या : प्रारंभिक जांच में पुलिस की लापरवाही, महिला थानेदार लाइन हाजिर

Next Post

बिजली विभाग के जेई पर लगा घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post
Rape

बिजली विभाग के जेई पर लगा घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

यह भी पढ़ें

कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही एक अप्रैल से बेंगलुरू में मिलेगी एंट्री

25/03/2021
International Yoga Day

हरियाणा के आयुष विभाग 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

28/05/2024
subhramanyam swami

सुब्रमण्यम स्वामी ने राजनाथ सिंह का चीनी रक्षा मंत्री से मिलना बताया भूल

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version