• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेशवासियों की आवश्यकतानुसार चिकित्सा क्षेत्र में शासन स्तर पर ढेर सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। चिकित्सा क्षेत्र में रोज नए प्रयोग, आविष्कार हो रहे हैं। ऐसे में शासन के साथ-साथ अब प्राइवेट अस्पताल भी अपनी भागीदारी देने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को काफी मदद मिलेगी। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की राजधानी में कैंसर हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि टाटा कैंसर अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों में सबसे ज्यादा संख्या उत्तर भारत के लोगों की है। हर संस्थान की अपनी एक क्षमता होती है। यूपी की आबादी और क्षेत्र के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की मांग अधिक थी। ऐसे में शासन स्तर पर लखनऊ में एसजीपीजीआई (SGPGI) के बाद कल्याण सिंह जी के नाम पर कैंसर इंस्टिट्यूट का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि इस नए प्राइवेट कैंसर अस्पताल में लगभग 200 बेड हैं। अस्पताल अत्याधुनिक मशीनें, जांच की सुविधा, सीटी स्कैन और एमआरआई समेत कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल के संचालन से एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सहूलियतें मिल सकेंगी।

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में कोरोना काल में भी भारत ने दूसरे देशों से कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया। जिसका परिणाम है कि कोरोना काल में दूसरे देशों के मुकाबले भारत की मृत्यु दर कम रही। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की सत्ता कोरोना काल में हिल गई। चौथी लहर से चीन फिर से एक बार लॉक है पर पीएम के नेतृत्व में बेहतर परिणाम सभी ने देखे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां यूपी में जान भी जहान के संकल्प को पूरा किया गया वहीं चिकित्सा सुविधाएं भी तेजी से बेहतर हुईं हैं।

पिछले पांच सालों में चिकित्सा क्षेत्र में यूपी की तस्वीर बदली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि यूपी को पहले खराब चिकित्सीय सुविधाओं के कारण जाना जाता था, पर अब वहीं यूपी एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज पर तेजी से काम कर रहा है। साल 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे लेकिन 2017 के बाद महज पांच सालों में 59 मेडिकल कॉलेज बने। केन्द्र सरकार की योजनाओं की मदद से यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी ने कई मॉडल दिए। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के अंतिम चरणों पर है।

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं चैरिटी का भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कॉलेज भी आयुष्मान और जन आरोग्य से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें जिससे प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं व आर्थिक मदद मिलेगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

कल चंद्र ग्रहण पर दिखेगा Blood Moon, जानें सूतक काल

Next Post

ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
CM Dhami

ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Mission Shakti

बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर

24/01/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया उत्तरायणी कौतिक मेले का भव्य शुभारंभ

10/01/2025
Loot

बदमाशों ने महिला से लूटे लाखों के आभूषण

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version