• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेड स्किन के कारण पीठ और गर्दन हो गई है काली, इन नुस्खों से करें देखभाल

Writer D by Writer D
11/04/2023
in फैशन/शैली
0
sensitive skin

sensitive skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों का समय आ चुका हैं जहां पसीने की वजह से डेड स्किन (Dead Skin) होने और उसके काले होने की समस्या बनी रहती हैं। देखने को मिलता हैं कि लोग अपने चेहरे और हाथों-पैरों के रंग को निखारने की तरफ तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन पीठ और गर्दन को नजरअंदाज कर देते है। लड़कियों व महिलाओं के लिए ये समस्या और भी बड़ी है, क्योंकि वो बैकलेस कपड़े पहनती हैं। ऐसे में काली पीठ उनको शर्मिंदा महसूस करा सकती है। गर्दन और पीठ के कालेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो की काफी महंगे होते हैं।

ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आप कुछ देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर अपनी इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीठ और गर्दन के कालेपन से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

एप्पल साइडर विनेगर

अगर आपकी पीठ और गर्दन बहुत ज्यादा काली हो रही है तो एप्पल साइडर विनेगर काम कर सकता है। ये स्किन का pH लेवल ठीक कर सकता है। आपको करना सिर्फ ये है कि 4 चम्मच पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाना है और इसे रुई की मदद से अपनी गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब ये हो जाए तो फिर इसे धो लें। इस प्रोसेस को हर दूसरे दिन करें और आपकी पिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाएगी। इसके बाद स्किन को ठीक से मॉइश्चराइज करना न भूलें। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इसे पीठ में न करें। अगर ऑयली है तो पीठ के लिए भी ये ट्रिक अच्छी साबित हो सकती है।

नींबू का रस

एक कटोरी में दो नींबू का रस निचोड़ लें। इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर ये फ्रेश हो, तो और भी अच्छा रहेगा। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और पीठ और गर्दन पर अप्लाई करें। एक-दो मिनट तक इस मिश्रण से मसाज करें और फिर लूफा की मदद से स्क्रबिंग करें। इसके बाद पीठ और गर्दन को हल्के गरम पानी से धो लें।

खीरे का रस

ककड़ी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं। इसके इस्तेमाल से काली गर्दन और पीठ को भी गोरा किया जा सकता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसको अपनी गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो इसका रस भी लगा सकते हैं। रस लगाने के बाद गर्दन और पीठ पर हल्के हाथों से मसाज करें। एेसा करने से गर्दन और पीठ का कालपन दूर होगा।

बेकिंग सोडा

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत अच्छा साबित हो सकता है। ये स्किन से गंदगी और डेड स्किन को हटाने के बहुत काम आ सकता है। इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े पानी में मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन और पीठ पर लगाएं और सूखने दें। एक बार सूख जाने पर इसे नम उंगलियों से स्क्रब करें और उस एरिया को फिर पानी से धो लें। स्किन को मॉइश्चराइज करें और इस प्रोसेस को हर दिन रिपीट करें और कुछ ही दिनों में आप देखेंगी कि पिगमेंटेशन से आपको छुटकारा मिल रहा है।

मसूर दाल का पाउडर

बाजार में मसूर की दाल का पाउडर मिलता है, लेकिन अगर न भी मिले, तो आप दाल को पीसकर घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें। इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही ऐड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पीठ और गर्दन पर लगाएं और थोड़ा सा स्क्रब करें। दाल के पैक को पीठ पर तब तक लगा रहने दें, जब तक कि वो अच्छे से सूख न जाए। पीठ और गर्दन को गीले तौलिए से साफ कर लें।

शहद और टमाटर

शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने और टमाटर स्किन को निखारने में सहायक है। इन दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से गर्दन और पीठ का रंग साफ होता है। शहद में टमाटर का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए गर्दन और पीठ पर लगाएं। कुछ दिनों तक एेसा करें। गर्दन का रंग साफ हो जाएगा।

आलू का रस

आलू के जूस में ब्लीच जैसे गुण होते हैं और वो स्किन लाइटेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर पिगमेंटेशन की समस्या है तो आलू का रस बहुत मददगार साबित हो सकता है। ये शायद सबसे आसान तरीका होगा। आपको सिर्फ आलू को ग्रेट करके उसका रस निकालना है और वो रस ही पीठ और गर्दन पर लगाना है। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लेना है। इसे हर दिन करें और फर्क आपको खुद ही दिखने लगेगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipshome remedies to treat blackness of neck
Previous Post

गर्मियों में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

Next Post

बालों को मजबूत बनाएगी बीयर, आजमाए इससे बने ये हेयर मास्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Hair Mask

बालों को मजबूत बनाएगी बीयर, आजमाए इससे बने ये हेयर मास्क

यह भी पढ़ें

Do Ranveer Singh wear Karan Johar's rejected clothes, read full news

क्या रणवीर सिंह पहनते हैं करण जौहर के रिजेक्टेड कपड़े, पढ़े पूरी खबर

28/05/2021
neha mehta leave show

अंजलि भाभी’ ने छोड़ा 12 साल पुराना शो, तारक मेहता के शो से आउट हुई नेहा मेहता

22/08/2020
Doon Defense College

बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह ढह गया दून डिफेंस कॉलेज

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version