• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

Writer D by Writer D
11/04/2023
in फैशन/शैली
0
De Tan

De Tan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का मौसम आते ही स्किन को मुहांसे, त्वचा का रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्मियों के दिनों में आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए सदियों से चंदन का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। दादी-नानी भी अपने समय में चंदन का खूब इस्तेमाल किया करती थीं जिस चलते बुढ़ापे में भी उनकी त्वचा पर चमक बराबर दिखाई पड़ती है। अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को निखारना चाहती हैं तो चंदन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चंदन से बने कुछ फेस पैक (Face Pack) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर मुरझाए हुए बेजान चेहरे को भी निखार मिल जाएगा।

आइये जानते हैं इन फेस पैक (Face Pack) के बारे में…

चंदन और दूध का फेस पैक (Face Pack)

इस फेस पैक को चेहरे पर निखार और चमक पाने के लिए लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन का पाउडर और जरुरतनुसार दूध लें। अब दूध और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक को ठंडे पानी से छुड़ाएं। आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगेगा।

चंदन और हल्दी का फेस पैक (Face Pack)

हल्दी और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इस बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर डालें। चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे सादे पानी से धोएं।

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Face Pack)

ऑयली स्किन के लिए चंदन पाउडर के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी को भी फेस पैक में मिलाना चाहिए। आपको 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी चाहिए और इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। होंठों के आस-पास के एरिया को छोड़कर इस्तेमाल करें। इसे सूखने पर धो दें, लेकिन इसके बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

चंदन और शहद का फेस पैक (Face Pack)

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें आवश्यकता अनुसार शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी का इस्तेमाल करके इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन और टमाटर का फेस पैक (Face Pack)

इस फेस पैक से चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चंदन, टमाटर और मुलतानी मिट्टी की जरूरत होगी। आधा चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच टमाटर का रस डाल दें। मिश्रण को मिक्स करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। गुलाब जल ना हो तो पानी से मिक्स करें। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

चंदन और नारियल पानी का फेस पैक (Face Pack)

1 से 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें पर्याप्त मात्रा में ताजा नारियल का पानी डालें। इसे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन और संतरे का फेस पैक (Face Pack)

इस फेस पैक में हाइड्रेटिंग और तुरंत चमक लाने के गुण होते हैं। सबसे पहले चंदन पाउडर में संतरे के छिलके का पाउडर मिला लें। जब यह अच्छे से मिल जाए, तो इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

चंदन और दही का फेस पैक (Face Pack)

त्वचा को अंदर तक नमी देने के लिए यह फेस पैक अच्छा है। आपको इसे बनाने के लिए चंदन और दही की जरूरत होगी। 2 से 3 चम्मच ताजा दही में एक चम्मच भरकर चंदन का पाउडर मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। आपको अपना चेहरा ग्लो करता नजर आएगा।

Tags: beauty benefits of chandanChandan Face Packchandan face packssandalwood benefitssandalwood skin benefitsSkin Care Tipsskin care tips in hindiSummer Skin Care Tips
Previous Post

बालों के लिए फायदेमंद हैं हल्दी से बने हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Next Post

डेड स्किन के कारण पीठ और गर्दन हो गई है काली, इन नुस्खों से करें देखभाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
sensitive skin

डेड स्किन के कारण पीठ और गर्दन हो गई है काली, इन नुस्खों से करें देखभाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

नाम के अनुरूप बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्व: योगी

16/08/2023
NIA का खुलासा

NIA का खुलासा : आतंकियों के निशाने पर थे बीजेपी नेता और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

02/10/2020
Firing

दो पक्षों में चली गोलियां, एक युवक की हालत गम्भीर

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version