• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों के लिए फायदेमंद हैं हल्दी से बने हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
11/04/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Turmeric

Turmeric for hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्राचीन समय से ही हल्दी (Turmeric) का इस्तेमाल स्किन को निखार देने के लिए किया जा रहा हैं। लेकिन यही हल्दी प्राकृतिक जड़ी बूटी की तरह काम करती है जो स्किन के साथ ही बालों (Hair) को भी फायदा पहुंचाती हैं। हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतन बनाने का काम भी करती हैं। स्कैल्प पर हल्दी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों को बाल झड़ने, पतले बालों की समस्या, रूसी की परेशानी या स्कैल्प से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वो हल्दी से बने हेयर पैक का इस्तेमाल बालों पर कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हल्दी से बालों को मिलने वाले फायदे और इससे बने हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में..

हल्दी (Turmeric) से बालों (Hair)  को मिलने वाले फायदे

टूटना होगा कम

बालों में हल्दी लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। बता दें बालों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को ड्राइनेस की समस्या से बचाने का काम करते हैं इसके साथ ही उन्हें मजबूत बनाते हैं

रूसी के उपचार में मदद करे

एक रिसर्च के अनुसार, हल्दी में एंटी डैंड्रफ (रूसी दूर करने वाला) प्रभाव होता है। इस वजह से बालों में हल्दी लगाने से रूसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। हल्दी के इस प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसमें नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दोनों के मिश्रण का तेल लगाने से रूसी का कारण बनाने वाले फंगस पिट्रोस्पोरम ओवल को खत्म किया जा सकता है।

सफेद बालों से मिलेगी राहत

बता दें हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो बालों का रंग बदलने में मदद करता है। बालों में हल्दी का हेयर मास्क लगाने से सफेद बालों की समस्या से निजात मिलता है। वहीं अगर आप रोजाना हल्दी का हेयर मास्क लगाते हैं तो कुछ दिनों में ही बाल काले होने लगते हैं।

बालों का रंग रखे बरकरार

हल्दी का इस्तेमाल वक्त से पहले बालों के सफेद होने के जोखिम को भी कम कर सकता है। दरअसल, एक शोध में पाया गया कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक कंपाउंड में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सफेद बालों की समस्या को कम कर सकते हैं। सफेद बालों को काला बनाने के उपाय के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। बेहतर होगा कि किसी त्वचा विशेषज्ञ की देखरेख में ही बालों के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें।

हल्दी से बने हेयर मास्क (Turmeric Hair Mask)

हल्दी और दही का हेयर मास्क

2 हल्दी पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद इस मिश्रण को पानी से साफ कर लें। हल्दी और दही के इस्तेमाल से बाल मुलायम बनेंगे और बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही स्कैल्प में संक्रमण या पपड़ी जमने की समस्या दूर होगी।

हल्दी और नारियल तेल का हेयर मास्क (Turmeric Hair Mask)

एक बाउल में 4 चम्मच नारियल तेल और 1 से 2 कच्ची हल्दी की गांठ को पीसकर डालें। अब तेल को 2 मिनट तक गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो हल्दी को निचोड़कर सारा तेल निकाल लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बाल शैम्पू से धो लें। सप्ताह में एक बार इस हेयर पैक को लगाएं।

हल्दी और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क (Turmeric Hair Mask)

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले जैतून के तेल को एक बाउल में लें। इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। यदि आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसके पेस्ट को तेल में मिक्स करके अप्लाई कर सकती हैं। दोनों सामग्रियों की अच्छी तरह मिक्स करके आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा। इस्येमल के लिए अपने बालों में जड़ से लेकर सिरे तक इस तेल की मालिश करें। कम से कम 15 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट के लिए हेयर मास्क बालों पर लगाए रखें।

हल्दी और एलोवेरा का हेयर मास्क (Turmeric Hair Mask)

सबसे पहले एक बाउल में दूध और एलोवेरा जैल लें और उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें। आप चाहे तो बालों में शैंपू भी लगा सकती हैं। इस होम मेड हेयर पैक को आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

हल्दी और अंडे का हेयर मास्क (Turmeric Hair Mask)

एक कटोरी में 2 अंडा और 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसमें 2 चम्मच हल्दी पाउडर डाल लें। अब तैयार हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेट लें। अब इसे बालों की जड़ों और सिर में लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी और शैंपू से बालों को धो लें। इस हेयर पैक का प्रयोग सप्ताह में एक बार किया जा सकता है।

Tags: hair carehair maskturmeric for hairturmeric for skinTurmeric hair mask
Previous Post

कड़वा नीम दिलाएगा आपको ग्लोइंग स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

गर्मियों में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
De Tan

गर्मियों में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
Mahesh Bhatt Rhea Chakraborty Video

विवादों में रहे रिया चक्रवर्ती – जिया खान संग महेश भट्ट के ये वीडियोज

20/09/2020
'Mardaani' fame Tahir Bhasin was rejected 250 times, did not break his spirits

‘मर्दानी’ फेम ताहिर भसीन 250 बार हुए थे रिजेक्ट, नहीं टूटा हौसला

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version