• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिदेव की पूजा में लापरवाही पड़ेगी भारी, जरूर बरतें ये विशेष सावधानियां

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्याय के देवता शनिदेव कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं और जिनकी दृष्टि किसी भी गलत कम करने वाले पर पड़ जाए तो से राज से रैंक बनते हुए देर नहीं लगती हैं। वहीँ शनिदेव की कृपा दृष्टि से व्यक्ति का जीवन भी संवर जाता हैं। आज शनिवार का दिन शनिदेव के पूजन के लिए जाना जाता हैं। लेकिन शनिदेव के पूजन के दौरान कुछ नियमों की जानकारी होनी जरूरी हैं क्योंकि इसमें बरती गई लापरवाही आपको परेशानियों में डाल सकती हैं। तो आइये जानते हैं शनिदेव की पूजा में ध्यान रखी जाने वाली उन बातों के बारे में।

शनि देव की पूजा में न करें लाल रंग का प्रयोग

शनिदेव की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखें की उनकी पूजा में भूलकर भी लाल रंग के फूल या कोई लाल सामाग्री का उपयोग न करें। माना जाता है कि शनिदेव को लाल रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। लाल रंग का प्रयोग करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इनकी पूजा में हमेशा नीले या फिर काले रंग का प्रयोग करना चाहिए। ये दोनों ही रंग शनिदेव को प्रिय हैं।

पश्चिम है शनि की दिशा

शनिदेव की पूजा करते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। पश्चिम दिशा को शनि की दिशा माना गया है। शनिदेव की पूजा करते समय मुख सदैव पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। माना जाता है कि दूसरी दिशा में मुख करके पूजन करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भूलकर भी न देखें शनिदेव की आंखो में

शनिदेव की पूजा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी आपकी नजर उनकी नजर से न मिले। कभी भी शनिदेव की आंखों में आंखे डालकर नहीं देखना चाहिए। इससे आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से ध्यान रखें कि पूजा करते समय कभी भी शनिदेव की मूर्ति के सामने न खड़े हो। इससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

शनिदेव की प्रतिमा के ठीक सामने न जलाएं दीपक

शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ या शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित किया जाता है। ज्यादातर लोग शनिदेव की प्रतिमा के सामने ही दीपक जला देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दीपक को हमेशा मंदिर में रखी शिला के सामने ही जलाकर रखना चाहिए।

शनिदेव को न अर्पित करें सफेद तिल

शनिदेव की पूजा में हमेशा काले तिल और उड़द की दाल की खिचड़ी का ही प्रयोग किया जाता है। काले तिल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की कुंडली में अशुभ ग्रहों की छाया भी दूर होती है। इनकी पूजा में भूलकर भी सफेद तिल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiShani devworship of shaniज्योतिष टिप्सज्योतिष टिप्स हिंदी मेंज्योतिषशास्त्रज्योतिषशास्त्र और उपायमहाराज शनिदेवशनि का पूजनशनिदेवहिंदू धर्मशास्त्र
Previous Post

फेस पर निखार लाने के लिए गुड का करें इस्तेमाल

Next Post

काल भैरव जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Next Post
Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

यह भी पढ़ें

CM Dhami

प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत को द्वितीय पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

08/12/2023
खाप महापंचायत Mahapanchayat of Khapas

गाजीपुर बॉर्डर पर खापों की महापंचायत में तय होगी आगे की रणनीति

17/12/2020
'इंडिया फर्स्ट' नीति 'India First' Policy

श्रीलंका बोला- ड्रैगन संग डील बड़ी गलती, अब ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर चलेगा

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version