• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने में घरों की महिलाओं की भूमिका अहम: नेहा शर्मा

Writer D by Writer D
01/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निदेशक स्थानीय निकाय  नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बुधवार को लखनऊ के पुलिस लाइन स्थित कम्पोस्ट प्रोसेसिंग साइट का निरीक्षण किया। निदेशक ने घरों से कूड़ा कलेक्शन को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली। पुलिस लाइन में रहने वाले करीब 200 घरों से ठोस एवं तरल संसाधन प्रबन्धन परियोजना के अन्तर्गत गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके लिया जा रहा है। यहां कूड़े का प्राकृतिक रूप से निस्तारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसको लेकर निदेशक  नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया। साथ ही, स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने की अपील की।  निदेशक नगरीय निकाय  नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कहा कि कूड़े के वैज्ञानिक रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए घरों में ही पृथक्कीकरण आवश्यक है। इसको लेकर जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अन्तर्गत 01 फरवरी से 31 मार्च तक 10तक डोर टू डोर अभियान  चलाया जा रहा है।  पहले चरण में प्रार्थना, दूसरे चरण में सहमत के बाद अब तीसरे चरण में यह अभियान प्रवेश कर रहा है। तीसरे चरण में आगामी 04 मार्च से 10तक डोर-टू-डोर अभियान के तहत कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित न करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने में घरों की महिलाओं की भूमिका अहम है। 10तक डोर टू डोर अभियान के अन्तर्गत वार्ड स्तर पर पूर्ण सहभागिता देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 3 महिलाओं को निकाय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत वेट वेस्ट के निस्तारण के संबंध में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में किया गया है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इम्पैनल संस्था इंडियन ग्रीन सर्विसेज, इंडिया के विशेषज्ञ  सी. निवासन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को व्यावहारिक प्रदर्शन के लिए स्थानीय कम्पोस्ट प्रोसेसिंग साइट का दौरा किया गया। इस कार्यशाला में 25 निकायों से प्रतिभागी प्रशिक्षण के लिए प्रतिभाग करने पहुंचे।

हमारे पास स्केल भी है और स्किल भी: सीएम योगी

इस अवसर पर राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) एवं निदेशक स्थानीय निकाय  नेहा शर्मा (Neha Sharma), उप निदेशक प्रशिक्षण, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) डॉ. सुनील कुमार यादव, विशेषज्ञ  सी. निवासन डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर  वैभव पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे। दिन भर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags: Lucknow NewsNeha Sharmaswachcha bharat abhiyan
Previous Post

हमारे पास स्केल भी है और स्किल भी: सीएम योगी

Next Post

योगी ने बनाया लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की किसान रजिस्ट्री में बड़ी उपलब्धि, टॉप-10 में पहुंचा उत्तर प्रदेश

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का हर पात्र महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू

05/08/2026
Excise Department
उत्तर प्रदेश

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

05/08/2026
Next Post
CM Yogi

योगी ने बनाया लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

यह भी पढ़ें

ट्रैक्टर परेड की जिद

किसानों की ट्रैक्टर रैली को दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

24/01/2021
ब्युटि टिप्स

रूखी त्वचा के लिए इनका करें इस्तेमाल

13/10/2025
दिल्ली में आफत बनकर बरसी बारिश

दिल्ली में आफत बनकर बरसी बारिश, वीडियो में देखें कैसे मकान को बहा ले गया नाला

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version