• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी : नेहा शर्मा

Writer D by Writer D
05/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Neha Sharma planted a sapling

Neha Sharma planted a sapling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी नागरिकों, आम जनमानस से अपील करना चाहूंगी कि इस महत्वपूर्ण दिवस को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए। आगे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के यह कार्य आज की वर्तमान पीढ़ी द्वारा किया जाना बहुत आवश्यक है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वन और पर्यावरण संरक्षण की जो मुहिम चलाई है,उसमें हम सब पौधरोपण करके अपना योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma)  ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण के संरक्षण की भी शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी देखभाल भी जरूरी है। पौधों का पूर्ण संरक्षण आवश्यक है। तभी वे हम सभी के लिए उपयोगी साबित होंगे और हम भी स्वस्थ्य रहेंगे।

#WorldEnvironmentDay

निदेशक नगरीय निकाय श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा निदेशालय परिसर में आम और कटहल का पौधा रोपित किया।

निदेशक ने सभी नागरिकों, आम जनमानस से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास एक पौधा जरूर रोपित करने की अपील की।#UttarPradesh#RRR4LiFE #IndiaVsGarbage pic.twitter.com/IEAj63UFUn

— Swachh Uttar Pradesh 2.0 (Urban, SBM) (@NagarVikasUP) June 5, 2023

निदेशक नगरीय निकाय एवं स्वच्छ भारत मिशन नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने आम और कटहल का पौधा रोपित कर उसके संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने विभाग के अन्य अधिकारियों से भी पौधरोपण कराया और प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान नगरीय निकाय निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पर्यावरण दिवस पर जन्म और पर्यावरण से योगी के सरोकार

निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कहा कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए देश के नागरिक के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। प्रत्येक नागरिक को कम से एक पौधा अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए।

इस अवसर पर अपर निदेशक नगरीय निकाय डॉ असलम अंसारी, उपनिदेशक डॉ सुनील यादव, सहायक निदेशक सविता शुक्ला एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags: Lucknow NewsNeha SharmaWorld Environment DayWorld Environment Day 2023
Previous Post

पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई, अखिलेश ने भी दी शुभकामनाएं

Next Post

इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, मलबे में तीन लोग दबे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post
Ekana Stadium

इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, मलबे में तीन लोग दबे

यह भी पढ़ें

बीजेपी सरकार 2 साल से पुलवामा शहीद की शहादत का बना रही मज़ाक : उपेंद्र सिंह

03/07/2021
Prakashan Group

इनकम टैक्स का एक्शन, गहलोत के करीबी के 53 ठिकानों पर छापा

07/09/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

13/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version