• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में न धूप लगेगी, न जलेंगे पांव

Writer D by Writer D
19/05/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Srikashi Vishwanath Dham

Srikashi Vishwanath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। महादेव के भक्तों को बाबा के दरबार में पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए योगी सरकार ने हर तरह के प्रबंध किये हैं। चिलचिलाती धूप और तापमान से जलती जमीन से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए योगी सरकार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ( Srikashi Vishwanath Dham) के विस्तारित आंगन में मैट बिछवाकर जर्मन हैंगर से छांव की व्यवस्था करा दी है।

वहीं उमस भरी गर्मी में एयर कूलर से बाबा के भक्तों को सावनी फुहार जैसी राहत मिल रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित आंगन में भक्तों के लिए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है। बाबा की भक्ति में डूबे भक्तों को जर्मन हैंगर बरसात में भी बारिश से भींगने से बचाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में लगे जर्मन हैंगर, शिव भक्तों को मिली छांव, अब नहीं  जलेंगे पांव

नव्य, भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ( Srikashi Vishwanath Dham) में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। बाबा के भक्तों को सुगम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में बाबा के भक्तों को धाम में एयर कूलर के फुहार से सावन का एहसास हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में न धूप लगेगी, न जलेंगे पांव, योगी सरकार ने किया..

श्रीकाशी  विश्वनाथ धाम ( Srikashi Vishwanath Dham) के एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि तापमान बढ़ने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही थी। इसके चलते कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को धूप लग रही थी, वहीं तपन से फर्श पर पांव जल रहे थे और उमस भरी गर्मी से श्रद्धालुगण बेहाल हो रहे थे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने गंगाधर (गंगा द्वार) से मंदिर चौक परिसर होते हुए मंदिर जाने तक वाले मार्ग पर जर्मन हैंगर, कैनोपी, मैट, 10 वाटर कूलर, 22 इंडस्ट्रियल एयर कूलर लगवाया है, जिससे देश के कोने-कोने से आने वाले बाबा के भक्तों को काफी राहत मिल रही है।

एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लगा अस्थाई जर्मन हैंगर बरसात तक रहेगा। गर्मी से बचाव के साथ ही बारिश में भी भक्तों को भीगने से बचाएगा। योगी सरकार देवाधिदेव महादेव के भक्तों को सुगम दर्शन सुरक्षा और सुविधा देने के लिए पहले दिन से ही कटिबद्ध है।

Tags: Srikashi Vishwanath Dhamup newsvaranasi news
Previous Post

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

Next Post

सीएम धामी ने पत्रकारों का बीमा शुरू करने का दिया आश्वासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने पत्रकारों का बीमा शुरू करने का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें

Harish Rawat

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कांग्रेस के 2 पदों से इस्तीफा

12/09/2026
Kapal Kriya

दाह संस्कार के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

13/12/2024
Hollywood actor Dwayne Johnson

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और उनके पूरे परिवार ने कोरोना को दी मात

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version