• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल ने गोरखा जवानों की भर्ती पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
26/08/2022
in अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Gorkha

Gorkha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम को लेकर भारी बवाल मचा। कई जगहों से आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालांकि सेना की संयुक्त प्रेस वार्ता में स्कीम के फायदे गिनाए जाने के बाद युवाओं का गुस्सा शांत हुआ और वह इस स्कीम के समर्थन में आ गए। देश में इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बीच, एक खबर ने एक बार फिर अग्निपथ योजना को लेकर भारत की टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, अब पड़ोसी मुल्क नेपाल ने ‘अग्निपथ योजना’ पर एक नया विवाद पैदा कर दिया है। नेपाल ने इस योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखाओं (Gorkha) की भर्ती पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। नेपाल के गोरखा लंबे समय से भारतीय सेना में भर्ती होते रहे हैं। साल 1947 में नेपाल, भारत और ब्रिटेन के मध्य एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसमें ब्रिटिश और भारतीय सेनाओं में नेपाली युवकों को भर्ती करने का प्रावधान किया गया था।

नेपाल ने जताई आपत्ति

माई रिपब्लिका दैनिक के मुताबिक, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खडके ने बुधवार को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे अपील की कि नई भर्ती योजना के तहत नेपाली गोरखाओं (Gorkha) की भर्ती की योजना को स्थगित कर दिया जाए। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खडके ने श्रीवास्तव को यह भी बताया कि साल 1947 का त्रिपक्षीय समझौता अग्निपथ स्कीम के तहत भारत की नई भर्ती नीति को मान्यता नहीं देता है। बता दें कि यह त्रिपक्षीय समझौता भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती पर आधारित है।

भारत ने जून में की थी घोषणा

कांतिपुर अखबार के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में हुई मुलाकात के दौरान खडके ने भारतीय राजदूत से कहा कि नेपाल सरकार भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती को लेकर सकारात्मक रुख रखती है, लेकिन सरकार अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों से बातचीत करने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेगी। क्योंकि भारत सरकार ने नई सैन्य भर्ती योजना शुरू की है।

सीएम योगी को SC से राहत, भड़काऊ भाषण में मुकदमा चलाने से किया इंकार

भारत सरकार ने जून में अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए भर्ती किया जाएगा। वहीं उनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा।

गोरखा रेजीमेंट (Gorkha Regiment) में 43 बटालियन

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय सेना लंबे समय से नेपाल के गोरखा की सैनिकों के रूप में भर्ती करती रही है और वह अग्निपथ भर्ती योजना के तहत प्रक्रिया जारी रखने के लिए आशान्वित है। भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में 43 बटालियन हैं और इनमें भारतीय सैनिकों के साथ ही नेपाल से भर्ती जवान भी शामिल हैं। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की 4 सितंबर से शुरू हो रही नेपाल की पांच दिन की यात्रा से पहले नेपाल का यह रुख सामने आया है। जनरल पांडे की यात्रा का मुख्य उद्देश्य नेपाल की सेना के मानद जनरल की उपाधि प्राप्त करना है, जो उन्हें राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी प्रदान करेंगी।

Tags: aghnipath yojnaaghnveergorkha in armyNational newsnepal newsrecruitment of Gorkha
Previous Post

सीएम योगी को SC से राहत, भड़काऊ भाषण में मुकदमा चलाने से किया इंकार

Next Post

गुलाम नबी कांग्रेस से ‘आजाद’, लिखा- राहुल को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी बर्बाद हुई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी कांग्रेस से 'आजाद', लिखा- राहुल को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी बर्बाद हुई

यह भी पढ़ें

IBPS

IBPS ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, ibps.in से करें डाउनलोड

16/01/2023

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

14/01/2022
DIG अनंत देव

बिकरू कांड: SIT रिपोर्ट के बाद DIG  अनंत देव निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version