• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए आज से नई ई-मोबिलिटी लागू

Writer D by Writer D
01/04/2024
in Tech/Gadgets
0
Electric Vehicles

Electric Vehicles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric Vehicles) के लिए सरकार की ओर से Fame-2 सब्सिडी को 31 मार्च तक ही दिया जा रहा था। अब एक अप्रैल 2024 से केंद्र सरकार की ओर से ऐसे वाहनों के लिए नई स्‍कीम को लागू किया गया है। हम आपको बता रहे हैं कि अब देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया (Electric Two-Wheelers) और तीन पहिया वाहनों (Three-Wheelers) पर कितनी और किस तरह से सब्सिडी मिलेगी।

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric  Mobility) को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की नई योजना इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्‍कीम (EMPS 2024) आज से लागू हो गई है और जुलाई के अंत तक जारी रहेगी। इसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Wheelers)   को अपनाने में तेजी लाना है।

खरीदारी में आसानी

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) 2024 के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन ( Electric Vehicles) को एक अप्रैल 2024 से खरीदने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जाएगा। करीब 3.33 लाख दोपहिया वाहनों को लक्ष्य करते हुए प्रति दोपहिया वाहन पर अधिकतम 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, छोटे तिपहिया वाहनों के लिए यह छूट 25,000 रुपये तक मिलेगी, जिससे 41,000 से अधिक वाहनों को फायदा होगा। बड़े तिपहिया वाहनों को 50,000 रुपये तक की छूट इस स्‍कीम के तहत मिलेगी।

उन्नत प्रौद्योगिकी पर दें ध्यान 

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य 3,72,215 इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric Vehicles) को सपोर्ट देना है। मंत्रालय ने कहा था कि एडवांस तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन का फायदा केवल उन्हीं वाहनों को दिया जाएगा जिनमें एडवांस तकनीक वाली बैटरी लगी होगी।

आत्मनिर्भर भारत पहल

ईएमपीएस 2024 (EMPS 2024)  सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप है, जो भारत में एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर ईवी विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देता है। यह घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और ईवी सप्‍लाई चेन को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम को अपनाता है। ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के अलावा, इस योजना से ईवी वेल्‍यू चेन में महत्वपूर्ण रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

खत्‍म हुई Fame 2 स्‍कीम

नई स्‍कीम के शुरू होने के बाद से अब देशभर में FAME II स्‍कीम को खत्‍म कर दिया गया। फेम-2 का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Wheelers)  को बढ़ावा देना था। निर्माताओं और उपभोक्ताओं को कुल 11,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के बाद कल समाप्त हो गई। 2019 में 10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पेश की गई इस योजना ने 15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को समर्थन दिया है, जिसमें टाटा मोटर्स और ओला महत्वपूर्ण लाभार्थी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Wheelers)  के 221 मॉडल शामिल हैं। 2023-24 के लिए FAME II बजट आवंटन 5,171.97 करोड़ रुपये था।

भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries) ने बताया कि पूरे आवंटन का उपयोग पहले तीन वर्षों में किया गया था, जिसमें 2022-23 में थोड़ी कमी आई है। इस वर्ष के अंतरिम बजट में, वित्त मंत्री ने FAME III योजना के लिए 2671.33 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, लेकिन इसका विवरण नई सरकार द्वारा जुलाई 2024 में मुख्य बजट में घोषित किए जाने की संभावना है।

Tags: auto Newselectri vehciles
Previous Post

दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

Next Post

मौलाना तौकीर रजा फरार घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फोन यूजर्स ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

15/10/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Next Post
Maulana Taukir Raza

मौलाना तौकीर रजा फरार घोषित

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE का ऐतिहासिक फैसला, अब क्षेत्रीय भाषाओं में होगी 12वीं तक की पढ़ाई

22/07/2023
बिहार पर अरुणाचल की आंच Arunachal's heat on Bihar

BJP ने जारी किया थीम सॉन्ग, जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार

12/09/2020
child crime

9 माह की बच्ची के साथ हैवानियत, गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version