• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नयी शिक्षा नीति रचनात्मक सोच, तार्किकता एवं नवाचार की भावना पर आधारित

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, शिक्षा
0
Anandiben

Anandiben

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वैश्विक चुनौतियों के इस समय में विद्यार्थी शिक्षा-जगत में हो रहे परिवर्तनों पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हुए अर्जित किए ज्ञान को जन-कल्याण के लिए यथार्थ के धरातल पर रूपांतरित करने की कला का विकास करें। ये विचार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के विवेकानन्द सभागार में आयोजित 25वें दीक्षांत समारोह में 67 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 26 को कुलपति स्वर्ण पदक तथा 17 मेधावियों को विशिष्ट पदक प्रदान करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि युवा संसाधन के रूप में यह एक अच्छा अवसर है जब विद्यार्थी देश की सांस्कृतिक व बौद्धिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए आर्थिक महाशक्ति के रूप में देश को आगे ले जाने में अपना योगदान प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे ज्ञान व मूल्य सम्पदा के द्वारा विश्वविद्यालय की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ायें।

दिल्ली : कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर 15 गाड़ियां मौजूद

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सहभाग करें, ताकि सामाजिक समस्याओं का जल्द ही समाधान हो सके। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अयोध्या की पौराणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासतों को संजोने एवं उसे नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया है। उसी योगदान के परिणाम स्वरूप दिव्य-दीपोत्सव जैसे महा अभियान में विश्वविद्यालय के सात हजार स्वयं सेवकों, छात्रों तथा शिक्षकों ने एक साथ सरयू नदी के घाटों पर छह लाख छह हजार पॉच सौ उनहत्तर दीपक जलाकर गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चौथी बार नाम दर्ज कराया, जिससे पूरे भारत में विश्वविद्यालय ने अपना नाम रोशन किया।

कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने परिसर में वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि परिसर के प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करना, उनके व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम संचालित कराना तथा कोविड-19 की चुनौतियों में आॅनलाइन प्लेसमेंट कराना विश्वविद्यालय का सराहनीय कदम है।

इन आसान तरीकों को अपना कर आप बचा सकते है अपना टैक्स, जानिए कैसे

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संकल्पना समाज की आवश्यकता तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, तार्किकता एवं नवाचार की भावना पर आधारित है। नई शिक्षा नीति में भारत की परम्परा, विरासत, सांस्कृृतिक मूल्यों एवं तकनीकी ज्ञान तथा कौशल विकास में समन्वय स्थापित करने का सफल प्रयास किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विश्व मौसम विज्ञान संगठन के प्रतिनिधि डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह आदि  उपस्थित थे।

Tags: anandiben patelayodhya news
Previous Post

शनिदेव की इस विधि से पूजा करने से धन-संपत्ति, सम्मान की होती है प्राप्ति

Next Post

आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्र नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Next Post
Anandiben

आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्र नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

यह भी पढ़ें

Shariful had attacked Saif Ali Khan

सैफ अली खान पर शरीफुल ने ही किया था हमला, CCTV फुटेज से मैच हो गया आरोपी का चेहरा

31/01/2025
Tractor Rally

गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में सपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली

20/01/2021
डीज़ल की बढ़ी कीमत

डीज़ल की बढ़ी कीमत से फल और सब्जियों के दामों में भी दिखा असर

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version