• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्र नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शिक्षा
0
Anandiben

Anandiben

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दीक्षांत का दिन विद्यार्थियों के लिये अविस्मरणीय होता है, क्योंकि आज से उनके कंधों पर अस्मिता को साबित करने और जीवन में एक मुकाम हासिल करने का दायित्व बोध आता है। विद्यार्थी अब अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिये संभावनाओं को तलाशेंगे एवं अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए स्व-विवेक के अनुभव प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

यह विचार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के 22वें दीक्षान्त समारोह में 579 स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करने के पश्चात अपने उद्बोधन के दौरान व्यक्त किये। समारोह के दौरान 6 उपाधि धारकों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 उपाधि धारकों को कुलपति स्वर्ण पदक तथा 8 उपाधि धारकों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि छात्राओं द्वारा समस्त कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करना महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है।

राज्यपाल ने उपाधि धारकों से कहा कि वे कृषि के क्षेत्र में उन्नति लाने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रांगण में रहकर विद्यार्थियों ने जो ज्ञान अर्जित किया है, उसे किसानों के खेतों तक पहुंचायेंगे और कृषि जगत में एक नई क्रांति को दिशा देंगे। विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान जब किसानों को लाभान्वित करेगा तभी उसकी सार्थकता सिद्ध होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास एवं उन्नयन के प्रति भी दृढ़ संकल्प होना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विकास के लिये उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से बचनबद्ध है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र से संबंधित है। कृषि अधिनियम, 2020 ने किसानों के सुनहरे भविष्य की नींव रखी है। संसद द्वारा पारित कृषि संबंधी तीनों अधिनियम किसानों की भलाई के लिए उठाये गये सबसे अभूतपूर्व प्रयासों में से एक हैं, जिससे किसानों को हर तरह से बेहतर लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- तो क्या तिरंगा पाकिस्तान में फहराया जाएगा?

कुलाधिपति ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कृषि संबंधी शिक्षा के साथ रूलर एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियेंस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए, जिससे छात्र-छात्राएं प्रायोगिक रूप से कृषि कार्य के साथ ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी जीवन शैली का अध्ययन कर सकें तथा किसानों से कृषि की जानकारी भी प्राप्त कर सकें।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत बीस कृषि नये विज्ञान केन्द्रों में से आठ कृषि विज्ञान केन्द्रों का इस विश्वविद्यालय के लिये स्वीकृत होना गर्व की बात है। अब यहां कुल पच्चीस कृृषि विज्ञान केन्द्र हो गये हैं। राज्यपाल ने नरेंद्र उद्यान में मौलश्री का पौधा रोपित किया तथा विश्वविद्यालय से एग्रीबिजनेस मेनेजमेंट में पठन-पाठन का शुभारम्भ भी किया। इसके साथ कुलाधिपति ने परिषदीय स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, फल-फूल, पौष्टिक आहार भेंट किये तथा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील किसानों को अंग वस्त्र आदि पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. राकेश चन्द्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह आदि उपस्थित  रहे ।

Tags: Anandibenayodhya news
Previous Post

नयी शिक्षा नीति रचनात्मक सोच, तार्किकता एवं नवाचार की भावना पर आधारित

Next Post

कांग्रेस, सपा व बसपा ने अपने परिवारों का किया भला : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post
Swatantradev

कांग्रेस, सपा व बसपा ने अपने परिवारों का किया भला : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का बना रही है ‘गुलाम’ : राहुल गांधी

20/09/2020
बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी पर भारत का कब्जा India's capture of the Border-Gavaskar Trophy

ब्रिस्बेन में भारत ने रचा इतिहास, बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी पर 2-1 से किया कब्जा

19/01/2021
जय बाजपेयी

यूपी सरकार ने दिए 8 साल में करोड़पति बने जय वाजपेयी की संपत्तियों की जांच के आदेश

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version