• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

Writer D by Writer D
27/06/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में बिजली की नई दरों (Electricity Rates) को लेकर फैसला जल्द सामने आ सकता है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी प्रदेश के उपभोक्ताओं पर बिजली का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि लगातार छठे साल भी उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें यथावत रखी जा सकती हैं।

बिजली कंपनियों ने आयोग के सामने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरें (Electricity Rates) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। कंपनियों का कहना है कि वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप में करीब 3,995 करोड़ रुपये और वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 12,453 करोड़ रुपये का राजस्व अंतर है। इस तरह कुल 16,448 करोड़ रुपये की भरपाई के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग की गई है।

हालांकि, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस मांग का कड़ा विरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का करीब 51 हजार करोड़ रुपये सरप्लस है। ऐसे में बिजली महंगी करने का कोई आधार नहीं बनता। उनका कहना है कि बिजली की दरें बढ़ाने की बजाय 10 से 20 प्रतिशत तक कम की जानी चाहिए।

अवधेश वर्मा ने यह भी कहा कि नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) के उपभोक्ताओं को मिल रही 10 प्रतिशत की छूट जारी रखने के लिए परिषद संघर्ष करेगी। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश लगातार छठे वर्ष भी बिजली दरें नहीं बढ़ाने वाला राज्य बन सकता है।

बिजली दरों को लेकर जनसुनवाई और राज्य सलाहकार समिति की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। अब सभी की नजर राज्य विद्युत नियामक आयोग के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो कभी भी नई दरों की घोषणा कर सकता है।

उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली कर्मचारियों की लगातार घटती संख्या पर चिंता जताई है। समिति का कहना है कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या घटने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि वर्ष 2000 में प्रदेश में करीब 60 लाख उपभोक्ता थे और 1.20 लाख कर्मचारी कार्यरत थे। अब उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर करीब 3.73 करोड़ हो गई है, जबकि कर्मचारियों की संख्या घटकर 30 हजार से भी कम रह गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में प्रदेश में बिजली की मांग 6,500 से 7,000 मेगावाट के बीच थी, जो अब बढ़कर लगभग 33 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। इतने कम कर्मचारियों के सहारे बेहतर बिजली आपूर्ति बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से कई जगहों पर घोषित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है।

संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हटाए गए सभी संविदा कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए। मार्च 2023 के बाद की सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को वापस लिया जाए, खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए और निजीकरण के नाम पर हुई संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाई जाए।

Tags: electricity discountelectricity employeesLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipower billPower supplyUp electricity tariffup newsuperc
Previous Post

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

Next Post

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET
उत्तर प्रदेश

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Next Post
Passport

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

यह भी पढ़ें

Abbas Ansari

अब अब्बास अंसारी को सता रहा मौत का डर, खाने में ‘जहर’ का जताया शक

13/04/2024
rape

बीएचयू की छात्रा के साथ चिकित्सक ने किया दुष्कर्म

15/10/2022
CM Yogi

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version