• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत की मौत में नया टर्न, रिया चक्रवर्ती लापता, लुकआउट नोटिस जारी कर सकती बिहार पुलिस

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
रिया चक्रवर्ती लापता

रिया चक्रवर्ती लापता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस जांच अब गति पकड़ चुकी है। पुलिस को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। रिया लापता हो गईं हैं। पुलिस का उनसे मोाबइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। इस बीच जांच को गई बिहार पुलिस की टीम को मुुंबई पुलिस से मिल रहे असहयोग की समस्‍या पर विचार तथा आगे की रणनीति तय करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने अहम बैठक की है। बैठक के बाद डीजीपी ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से बात कर इस मामले में सहयोग मांगा है।

जानिए कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को ट्वीट करके क्या दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में रणनीति तय की। रिया के सामने नहीं आने पर बिहार पुलिस लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है।

बिहार पुलिस की एसआइटी को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बैठक बुलाई थी। पुलिस मुख्यालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वयं महाराष्ट्र के डीजीपी से बात की तथा इस मामले को देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ बताकर बिहार पुलिस की एसआइटी को महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग दिलाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

डीजीपी ने ली जांच में प्रगति की बिंदुवार जानकारी

उधर, डीजीपी बैठक में मौजूद पटना के आइजी संजय सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा से एसआइटी की जांच संबंधित प्रगति से अवगत हुए। संजय सिंह ने जांच में शुक्रवार तक की प्रगति की डीजीपी को बिंदुवार जानकारी दी।

रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए खोज रही पुलिस

बिहार पुलिस की एसआइटी अब रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए खोज रही है। उनसे पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार है। एसआइटी को बस रिया चक्रवर्ती के सामन आने का इंतजार है। शुक्रवार को भी बिहार पुलिस की एक टीम रिया चक्रवती के घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिलीं। उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। खबर है कि रिया की एक मैनेजर एसआइटी के संपर्क में है। उसके जरिए आरोपित अभिनेत्री से बात करने की कोशिश की जा रही है। इधर, एकाएक रिया का पर्दे से गायब हो जाना बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है।

पंजाब मेें अनलॉक 3.0 में जिम-याेग केंद्र खुलेंगे 5 अगस्‍त से, होटल-रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक Open

विदित हो कि बीते 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई स्थित उनके फ्लैट में हो गई थी। इस मामले की मुंबई पुलिस की जांच से सुशांत के पिता असंतुष्‍ट हैं। उन्‍होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल, सुसाइड के लिए उकसाने व प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोपों में पटना में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस मामले की जांच के लिए पटना से बिहार पुलिस का विशेष दल मुंबई गया है।

Tags: Bihar asks help from Maharashtra DGPBihar crimebihar policeBihar Police SITBihar TopRhea ChakravortyRhea Chakravorty aboscondingRhea Chakravorty Mobile switched offRiya ChakrabortySushant Singh Rajputsushant singh rajput death investigationsushant singh rajput suicideushant Singh Rajput Deathरिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती लापतासुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन

Next Post

सुशांत सिंह के बॉडीगार्ड का बयान, कहा- अभिनेता की बीमारी से बेफिक्र रिया करती थीं छत पर पार्टियां

Desk

Desk

Related Posts

aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Next Post
sushant-rhea

सुशांत सिंह के बॉडीगार्ड का बयान, कहा- अभिनेता की बीमारी से बेफिक्र रिया करती थीं छत पर पार्टियां

यह भी पढ़ें

Ganesh Visarjan

इस विधि से करें गणेश विसर्जन, जानें इस दिन का महत्व

18/09/2021
arrested

एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

07/06/2021

‘टिप टिप पानी बरसा’ में इस अंदाज में गोविंदा ने किया डांस, फैंस बोले- किंग इज बैक

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version