• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टरों पर शिकंजा, 60 ठिकानों पर NIA के ताबड़तोड़ छापे

Writer D by Writer D
12/09/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
NIA

NIA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने सोमवार को उत्तर भारत में करीब 60 जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में वे टॉप गैंग रडार पर हैं, जो भारत में, जेलों या विदेश में बैठकर ऑपरेट की जा रही हैं। हाल ही में NIA ने हरियाणा और पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

NIA ने गैंगस्टरों और उनकी गैंग्स पर कार्रवाई के लिए पूरा डॉजियर तैयार किया है। टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर ये कार्रवाई की जा रही है।  NIA ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी UP में ये छापेमारी की है। हाल ही में NIA ने हाल ही में नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत 10 गैंगस्टर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इन पर UAPA की धारा लगाई गई थी।

गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानियों संबंध

दरअसल, कुछ मामलों में जांच के दौरान खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध की बात सामने आई थी। इसके बाद NIA ने ये शिकंजा कसा है। NIA ने नीरज बवाना, लॉरेंस बिश्नोई और टिल्लु ताजपुरिया समेत 10 गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। अब इन गैंग्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

आतंक का पर्याय बन चुके ये गैंग: NIA

सूत्रों के मुताबिक, NIA डोजियर में कहा गया है कि आतंक का पर्याय बन चुके ये गैंग टारगेट किलिंग करते हैं और सोशल मीडिया पर इसके जरिए युवाओं को बरगलाते हैं। साथ ही गैंगवार का दुष्प्रचार करते है। सोशल मीडिया पर अपने क्राईम और गैंगवार की अपनी फोटो डालकर गैंग के मुखिया अपने आप को रॉबिन हुड बनाते हैं।

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

‘दिल्ली के दाऊद’ पर भी एक्शन

NIA डॉजियर के मुताबिक, नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना और उसका गैंग दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में बड़े बड़े लोगो की किलिंग और आतंक फैलाने में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीरज बवाना और इसके गैंग का लारेंस बिश्नोई से गैंगवार भी चलता है।बवाना गैंग ऐसा गैंगस्टर जिसे अपराध की दुनिया के लोग ‘दिल्ली का दाऊद’ भी कहते हैं। नीरज बवाना जेल में है लेकिन गुर्गों की बदौलत उसका खौफ अब भी बरकरार है। पंजाबी सिंगर से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना ने लारेंस बिश्नोई गैंग से बदले का ऐलान कर सनसनी मचा दी थी।

Tags: crime newsdelhi newsgangsterNational newsNIA
Previous Post

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

Next Post

PM मोदी को मिले उपहारों की होगी नीलामी, इस मिशन को दिया जाएगा पूरा पैसा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet 2026
Main Slider

यूपी में जापानी निवेश को लेकर बिजनेस लीडर्स ने जताया भरोसा, आरएंडडी, स्किलिंग और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर

19/08/2026
Next Post
pm modi

PM मोदी को मिले उपहारों की होगी नीलामी, इस मिशन को दिया जाएगा पूरा पैसा

यह भी पढ़ें

कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी की मौत Death of administrative officer of Kabir Math

कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

26/08/2020
Road Accident

सड़क हादसे में बारात से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, एक घायल

11/12/2020
garlic chicken

ये टेस्टी स्नेक्स बढ़ा देगा आपकी चाय का जायका

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version