• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह जिलों में PFI-SDPI के संदिग्धों के ठिकानों पर एकसाथ NIA की छापेमारी

Writer D by Writer D
08/09/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
NIA

NIA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राज्य के अलग-अलग जिलों के विभिन्न ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमों ने गुरुवार सुबह एकसाथ छापा मारा। सुबह आठ बजे से राज्य के छह जिलों दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, मधुबनी, किशनगंज और नालंदा में पीएफआई-एसडीपीआई से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर एनआईए की टीमों ने एकसाथ छापेमारी की है।

मधुबनी जिला के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों में गुरुवार को एनआईए (NIA) की टीम ने सघन छापेमारी की है। प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई के सक्रिय सदस्य अन्सारुल्लाह उर्फ अन्सार के घर पर एनआईए (NIA) की टीम सदल बल पहुंची है। एनआईए टीम के वरीय पदाधिकारी के सदस्यों द्वारा सुबह लदनियां थाना के मिर्जापुर काशी नगर टोल व बलुआ नगर टोल पर एक साथ सघन छापामारी शुरू करने की सूचना है।

डलोखर पंचायत के दो गांवों के विभिन्न घरों में छापे की सूचना है। जिले के वरीय पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इस सन्दर्भ में कुछ भी बताने से परहेज किया। एनआईए टीम के साथ आधा दर्जन वाहनों सहित पर्याप्त पुलिस बल की टीम यहां पहुंची। एनआईए टीम द्वारा गुप्त स्थान पर पीएफआई के सदस्य अन्सारुल्लाह के पिता मो कुदुस से पूछताछ करने की खबर है।

जवानों को लेकर जा रही ITBP की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में एनआईए की टीम ने जांच पड़ताल की है। एनआईए की टीम ने यहां मजरुल इस्लाम के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मजरुल इस्लाम घर में मौजूद नहीं था। एनआईए की टीम उसके पिता से पूछताछ कर वापस लौट गई। कटिहार जिले के हसनगंज, बरारी एवं सदर प्रखंड के शरीफगंज में भी एनआईए की छापामारी की जा रही है। कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के एसडीपीआई नेता महबूब आलम के घर पहुंची। आलम गांव में नहीं मिला। टीम उसके घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। रेहाब कोचिंग संस्था की भी जांच हो रही है। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम इसमें सहयोग कर रही है।

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में पहुंची एनआईए की टीम ने संघन छापेमारी की है। छापेमारी दल के अधिकारी मुस्तकीम के मां-पिता एवं भाई से पूछताछ कर रहे हैं। छापेमारी के समय मुस्तकीम घर पर नहीं था। यह छापेमारी पीएफआई से कनेक्शन को लेकर चल रही है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव की नाकेबंदी की है। अररिया के जोकीहाट में एनआईए की छापेमारी अरतिया गांव में अहसान परवेज नाम के व्यक्ति के घर चल रही है। पटना के फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम आया था। एहसान एसडीपीआई का प्रदेश महासचिव है।

SDM संगीता कनौजिया का निधन, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुई थी घायल

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र खासगांज के एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख़्तर के घर एनआईए दल छापेमारी कर वापस लौट चुका था। इसके बाद एनआईए की टीम बरियारपुर थाना ओपी पुलिस को लेकर दोबारा मजहरूल इस्लाम के घर पहुंच कर छापेमारी शुरू की है जो अभी चल रही है।

Tags: bihar newsNational newsNIA raidpatna news
Previous Post

जवानों को लेकर जा रही ITBP की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

Next Post

SBI का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका, बस यहां करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

03/09/2026
mayawati-akash anand
Main Slider

मायावती का फिर यू-टर्न! आकाश आनंद पर बोलीं- अभी बड़ी जिम्मेदारी के लायक नहीं

03/09/2026
Abhishek Banerjee accuses BJP of vandalism at TMC office.
राष्ट्रीय

TMC ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर आरोप, HC से कार्रवाई की मांग

03/09/2026
Heavy Rain
उत्तराखंड

उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

03/09/2026
Akhilesh furious over the dilapidated state of JPNIC.
Main Slider

9 साल बाद खुला अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC, अंदर की बदहाली देख भड़के सपा प्रमुख

03/09/2026
Next Post
SBI PO

SBI का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका, बस यहां करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Haryana Agri Discom

हरियाणा में तीसरी बिजली कंपनी ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ के गठन की प्रक्रिया शुरू

10/06/2026
Four arrested in cashier murder case

वांछित हिस्ट्रीशीटर सट्टेबाज गिरफ्तार

24/09/2023
cm yogi

अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

20/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version