• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav Result: 17 नगर निगमों में से दस पर भाजपा को बढ़त, जानिए बाकी पार्टियों का हाल

Writer D by Writer D
13/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nikay Chunav Result

Nikay Chunav results

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 760 शहरी स्थानीय निकायों (Nikay Chunav Result) के साथ स्वार और छानबे विधानसभा क्षेत्रों में हुये उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गयी।

शुरूआती रूझानो के अनुसार 17 नगर निगमों में से दस से अधिक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं वहीं रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर 14वें चरण की मतगणना के बाद अपना दल (एस) प्रत्याशी शफीक अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 2218 वोट से बढ़त बनाये हुये हैं वहीं छानबे उपचुनाव की मतगणना के सातवें चरण के बाद सपा की कीर्ति कौल भाजपा उम्मीदवार से 3248 मतों से आगे चल रहीं थी।

सूत्रों के अनुसार लखनऊ,कानपुर, वाराणसी, मेरठ, मथुरा, शाहजहांपुर, प्रयागराज, झांसी, अलीगढ और अयोध्या समेत दस से ज्यादा नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं जबकि आगरा में बसपा उम्मीदवार आगे चल रही थी।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार 760 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 353 स्थानों पर मतगणना का काम जारी है वहीं रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुये उपचुनाव में वाेटों की गिनती की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 17 नगर निगमों के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से किया गया था जबकि 195 नगर पालिका परिषदों और 544 नगर पंचायतों समेत अन्य शहरी स्थानीय निकायों में मतपत्रों का उपयोग किया गया था।

मतगणना में 17 नगर निगमों के महापौर और 1420 पार्षदों की तस्वीर साफ हो जायेगी जबकि 199 पालिका परिषदों के अध्यक्षों और 5,327 सदस्यों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्षों और 7,177 सदस्यों के लिये मतों की गिनती की जायेगी जबकि 199 पालिका परिषदों के अध्यक्षों और 5,327 सदस्यों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्षों और 7,177 सदस्यों के लिये मतों की गिनती की जा रही है।

नगर निगम मथुरा वृन्दावन के चुनाव में पहले दो राउन्ड में महापौर के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल अन्य सात प्रत्याशियेां से बराबर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे चक्र में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 15287 मत मिले जब कि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू को 3785 मत मिले। इसी राउन्ड में कांग्रेस के दूसरे गुट के प्रत्याशी राजकुमार रावत को 2903 मत ही मिल सके।

शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की मतगणना गांधी फैज- ए आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है।मतगणना स्थल पर भरी पुलिस बल के साथ अर्ध सैनिक बल को भी लगाया गया है। 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी के जिसके लिए 40 टेबल लगाई गई है। 20 टेबल पर मेयर पद के मतों की गिनती की जाएगी और 20 टेबल पर पार्षदों के मतों की गिनती होगी। तहसील जलालाबाद, पुवायां और तिलहर में भी मतगणना हो रही है। मेयर पद के दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा निखत इकबाल काग्रेस प्रत्याशी से 6894 वोटो से आगे चल रही है।

प्रशासन ने जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए जुलूस निकालने पर भी रोक लगा दी गई है। बही जिला अधिकारी उमेश प्रताप ने बताया कि बैलेट पेपर और ईवीएम से दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी कर ली गई है।सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से कर ली गई है।

Nikay Chunav Result: लखनऊ में बीजेपी की सुषमा खर्कवाल आगे

आगरा नगर निगम के मेयर की दौड़ में बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लता वाल्मीकि आगे चल रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी की हेमलता दिवाकर कुशवाह दूसरे स्थान पर हैं। इस बीच वार्डों में पहली जीत भी बसपा की झोली में गई। वार्ड 01 से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी ने लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज करने की सूचना मिली है। उन्हें 2991 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रही भाजपा की इंद्रावती को 1232 वोट मिले।

कौशांबी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मतगणना स्थल पर पत्रकारों को जाने से रोका जा रहा है। एडीएम ने बाबू सिंह सयारा मतगणना स्थल पर पत्रकारों को कवरेज करने से रोका जिसके बाद मतगणना स्थल के बाहर पत्रकार धरने पर बैठ गये।

Tags: bjpbspcongressLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023nikay chunav resultnikay chunav result 2023SP
Previous Post

बारामूला में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना का अधिकारी घायल

Next Post

By-Election: आजम खान को स्वार में मिली मात, शफीक अहमद अंसारी की जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
UP By-Election

By-Election: आजम खान को स्वार में मिली मात, शफीक अहमद अंसारी की जीत

यह भी पढ़ें

black marketing of flow meter

फ्लो मीटर की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार, भेजा जेल

21/05/2021
Farmer protest

आंदोलन और उपवास

14/12/2020
Durgessh Pathak

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version