• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UN की मीटिंग में शामिल हुआ भगोड़े नित्यानंद का देश ‘कैलासा’, मचा बवाल

Writer D by Writer D
28/02/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Nityananda

Nityananda's country 'Kailaasa' participates in UN meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नित्यानंद (Nityananda ) को तो जानते ही होंगे आप. दुष्कर्म का आरोपी और भगोड़ा. 2019 में भारत से भाग गया था. वो खुद के भगवान होने का दावा करता है. उसने अपना देश ‘कैलासा’ (Kailaasa)  बनाने का दावा भी किया था. अब उसी कथित ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ की प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई दी है.

दरअसल, उसी भगोड़े नित्यानंद (Nityananda ) ने एक ट्वीट किया है. उसके इस ट्वीट के मुताबिक, उसके यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा की सदस्य ने संयुक्त राष्ट्र की एक मीटिंग में हिस्सा लिया है. ये मीटिंग जेनेवा में हुई थी.

उसने ट्वीट किया, ‘यूएन जेनेवा में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा. जेनेवा में यूएन की इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर चर्चा में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा ने हिस्सा लिया.’

संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में कथित कैलासा की जिस प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया, उसका नाम विजयप्रिया नित्यानंद है. वो खुद को संयुक्त राष्ट्र में कैलासा की ‘परमानेंट एम्बेसेडर’ बताती है. यूएन की इस मीटिंग में विजयप्रिया ने भारत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

विजयप्रिया ने नित्यानंद को हिंदू धर्म का ‘सर्वोच्च गुरु’ बताया और आरोप लगाया कि उसे सताया जा रहा है. विजयप्रिया ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कहा कि नित्यानंद को अपने देश में उपदेश देने और वापस आने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नित्यानंद और कैलासा की 20 लाख हिंदू प्रवासी आबादी के उत्पीड़न को रोकने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपाय किए जाएं.

कैलासा (Kailaasa) का प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र में कैसे?

– कैलासा (Kailaasa) की ओर से विजयप्रिया नित्यानंद के संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में हिस्सा लेने पर बवाल हो रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि कैसे एक काल्पनिक देश का प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की किसी मीटिंग में हिस्सा ले सकता है.

– दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की इस मीटिंग में मानवाधिकार उल्लंघन पर चर्चा होती है. इसमें कोई भी व्यक्ति या समूह या संस्था जाकर अपनी बात रख सकती है.

– संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति या संस्था को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधि के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है या उत्पीड़न हो रहा है, तो वो यहां जाकर अपना दावा कर सकता है.

– वेबसाइट पर बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों के तहत आने वाली शिकायतें की जा सकती हैं. कुल मिलाकर संयुक्त राष्ट्र ने 9 मानवाधिकार संधियां बनाई हैं, जिसके तहत मिले अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े दावे किए जा सकते हैं.

  1. सिविल और पॉलिटिकल राइट्स.
  2. टॉर्चर, क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक बर्ताव.
  3. नस्लीय भेदभाव.
  4. लैंगिक भेदभाव.
  5. दिव्यांगों को मिले अधिकारों का उल्लंघन.
  6. लापता लोगों की सुरक्षा.
  7. प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों के अधिकारों का उल्लंघन.
  8. आर्थिक, सामाजिक या सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन.
  9. बच्चों के अधिकार.

कौन है नित्यानंद (Nityananda )?

– नित्यानंद का जन्म 1 जनवरी 1978 को तमिलनाडु में हुआ था. उसके पिता का नाम अरुणाचलम और मां का नाम लोकनायकी है.

– नित्यानंद ने 1992 में स्कूली पढ़ाई खत्म की. 1995 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. दावा है कि 12 साल की उम्र से ही उसने रामकृष्ण मठ में शिक्षा लेना शुरू कर दिया था.

– 1 जनवरी 2003 को नित्यानंद ने अपना पहला आश्रम बेंगलुरु के पास बिदादी में खोला. उसके बाद उसने कई आश्रम खोले.

– साल 2010 में नित्यानंद पर धोखाधड़ी और अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया. उसकी एक सेक्स सीडी सामने आई थी. मामले में नित्यानंद को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन कुछ ही दिन में उसे जमानत मिल गई थी।

– साल 2012 में नित्यानंद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ. इसके बाद नवंबर 2019 में फिर से उस पर दो लड़कियों के अपहरण और उन्हें बंदी बनाने का मामला दर्ज हुआ.

‘कैलासा’ (Kailaasa) क्या है?

– गिरफ्तारी के डर से नित्यानंद फरार हो गया. उसे भगोड़ा घोषित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में उसने जमीन खरीदी और इसे अपना देश घोषित कर दिया.

– नित्यानंद ने इस देश का नाम ‘कैलासा’ रखा और इसे ‘हिंदू राष्ट्र’ बताया. कैलासा की वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका में कैलासा आंदोलन की शुरुआत हुई थी.

– दावा किया गया है कि ये दुनियाभर में सताए गए हिंदुओं को सुरक्षा देता है. यहां जाति, लिंग का भेदभाव किए बिना शांति से सभी हिंदू रहते हैं.

भारत में 131 शहर है सबसे प्रदूषित, इस राज्य का है बुरा हाल

– संयुक्त राष्ट्र में विजयप्रिया नित्यानंद ने दावा कि यहां 20 लाख अप्रवासी हिंदू रहते हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि 150 देशों में कैलासा ने एम्बेसी और एनजीओ स्थापित किए हैं.

– वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कैलासा में अंग्रेजी, संस्कृति और तमिल भाषा बोली जाती है. देश का राष्ट्रीय पशु ‘नंदी’ है. वहीं, राष्ट्रीय ध्वज ‘ऋषभ ध्वज’ है. कैलासा के झंडे पर नित्यानंद की तस्वीर भी लगी है. देश का राष्ट्रीय फूल ‘कमल’ और राष्ट्रीय पेड़ ‘बरगद’ है.

– इतना ही नहीं, कैलासा का अपना संविधान होने का दावा भी किया गया है. कैलासा का रिजर्व बैंक और करंसी भी है.

Tags: # world newsinternational NewskailaasaNityanandaun meeting
Previous Post

भारत में 131 शहर है सबसे प्रदूषित, इस राज्य का है बुरा हाल

Next Post

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 22 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे

10/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
Next Post
Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

उद्धव ठाकरे ने लगवाया कोविड-19 का पहला टीका

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लगवाया कोविड-19 का पहला टीका

11/03/2021

सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी-पत्थरबाजी, फेसबुक पर साझा की तस्वीरें

15/11/2021

योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, UPITS बना व्यापार का नया केंद्र

28/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version