• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के 6 मेट्रो शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स की 31 अगस्त तक नो एंट्री

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। ममता सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर देश के छह मेट्रो शहरों से कोलकाता के लिये यात्री विमानों की उड़ान पर रोक 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए उड़ानों के आगमन पर अस्थायी रोक 15 अगस्त तक बढ़ायी गयी थी।

बड़ी खबर : भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन और क्या होगी कीमत?

नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव को लिखे पत्र में राज्य सरकार के गृह सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा कि आपको यह सूचित करने के लिये मुझे निर्देश दिया गया है कि छह शहरों से कोलकाता आने वाले विमानों के आगमन पर 31 अगस्त तक के लिये प्रतिबंध लागू किया जाये। इन छह शहरों से कोलकाता आने वाली उड़ानों पर सबसे पहले 14 दिन के लिये छह जुलाई को रोक लगायी गयी थी। यह पहले 31 जुलाई तक के लिये और फिर 15 अगस्त तक के लिये बढ़ा दी गयी थी।

मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 3208 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जो एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 70 हजार 328 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2905 नए मामले आए। वहीं, 41 और मरीजों की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2100 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 98459 हो गई है, जबकि 26 हजार 31 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 26 हजार 297 नमूनों की जांच की।

Tags: CoronavirusCovid-19 pandemicdomestic flightsflightsKolkataकोरोना वायरसकोलकाताकोवि़ड-19घरेलू फ्लाइट्सफ्लाइट्स की 31 अगस्त तक नो एंट्रीमहामारी
Previous Post

बड़ी खबर : भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन और क्या होगी कीमत?

Next Post

मशहूर शायर राहत इंदौरी की लिखी कुछ बेहतरीन गजलें पढ़िए

Desk

Desk

Related Posts

Parivartini Ekadashi
Main Slider

कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तिथि

17/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Next Post
राहत इंदौरी की बेहतरीन गजलें

मशहूर शायर राहत इंदौरी की लिखी कुछ बेहतरीन गजलें पढ़िए

यह भी पढ़ें

आरबीआई ने RTGS को लेकर नियम में किया बदलाव

09/10/2020
Asian Games

Asian Games Day 6: टेनिस में भारत ने जीता सिल्वर, शूटिंग में पलक ने दिलाया गोल्ड

29/09/2023
missing

संदिग्ध हालात में युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुनशुदगी की रिपोर्ट

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version