• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ नहीं, फ्लॉप होगी मानव श्रृंखला : सुशील

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
susheel modi

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कृषि कानूनों के विरोध में बिहार के विपक्षी दलों की कल बनने वाली मानव श्रृंखला पर कहा कि प्रदेश तिरंगे का अपमान करने वालों के साथ नहीं है इसलिए यह श्रृंखला पूरी तरह से फ़्लॉप होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि नये कृषि कानून के विरुद्ध किसानों को गुमराह कर जिन लोगों ने दिल्ली को दो महीने तक घेरे रखा, करोडों लोगों को आर्थिक चोट पहुंचाई और गणतंत्र दिवस पर हिंसा-तोडफोड करते हुए तिरंगे का अपमान किया, उन्हें अब देश के गुस्से का शिकार होना पड रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत-विरोधी एजेंडा चलाने वाले बिचौलियों- खालिस्तानियों का साथ देकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदल पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार में गणतंत्र के शत्रुओं का दुस्साहस बढ़ाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाने वाले हैं, उसकी कड़ियां बनने से पहले बिखर जाएंगी।

कोविन एप हुआ ठप, लाभार्थियों को जानकारी अपलोड करने में हुई परेशानी

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने वर्ष 2006 में किसानों को मंडी में फसल बेचने की बाध्यता से मुक्ति दिलायी, कृषि रोड मैप लागू किया, पहली बार किसान महापंचायत बुलाकर विशेषज्ञों की राय ली, कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी और 2018 में हर गांव तक बिजली पहुंचाकर डीजल पम्प से सिंचाई का बोझ खत्म किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यूरिया की कालाबाजारी बंद करने के लिए नीम लेपित यूरिया उपलब्ध कराया, किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम किया और सालाना छह हजार रुपये किसानों के खाते में डालने की शुरुआत की।

श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने 15 साल के राज में किसानों के लिए कुछ नहीं किया, वे किसानों के हमदर्द बनने के लिए मानव श्रृंखला बनाने के बहाने सडक पर उत्पात करना चाहते हैं।

Tags: bihar newsfarmer protestKisan andolanNational news
Previous Post

सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे : शिवराज

Next Post

राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का कर रही : रघुवर

Writer D

Writer D

Related Posts

Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana
राजनीति

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

12/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

12/06/2026
AK Sharma-Ashish Goyal
Main Slider

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच भर्ती को लेकर टकराव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

12/06/2026
CM Yogi also inaugurated the Noida Electric Bus Depot.
उत्तर प्रदेश

हर शहर, गांव को ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेंगेः मुख्यमंत्री

12/06/2026
Sky walk to be built near Lulu Mall
Main Slider

लखनऊ में बनेगा नया अर्बन हब, लुलु मॉल के पास बदल जाएगी तस्वीर

12/06/2026
Next Post
raghuwar das

राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का कर रही : रघुवर

यह भी पढ़ें

Tata Steel Plant

टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

07/05/2022
cm yogi

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

13/08/2025
split ends

दो मुंहे बालों से इन आसान उपायों से मिलेगा छुटकारा

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version