• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोई सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
03/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि गाजियाबाद से लेकर गाज़ीपुर और गोरखपुर तक अपराधी खूनी खेल-खेल रहे है। महिलाएं, बेटियां और आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार में हालात तो यह हो गये है कि बहन और बेटियां घर में सुरक्षित नहीं है। अपराधी घर में घुसकर गोलियां मार रहे हैं और हत्या कर रहे हैं। महिलाएं और बेटियां दहशत में है। कानून व्यवस्था में अव्वल होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में महिला सिपाही भी सुरक्षित नहीं है। अयोध्या में पैसेंजर ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल से रेप की वारदात दिल दहलाने वाली घटना है।

उन्होने कहा कि लखनऊ में मंत्री आवास पर बेटे के दोस्त की हत्या हुई। कानपुर दक्षिण में थाने के सामने ट्रांसपोर्ट भवन में युवक का कत्ल हो गया। औरैया में ईंट से कूचकर दोस्त को मार डाला। गाजीपुर में बुजुर्ग की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। लखनऊ में सरेराह लड़की को स्कूटी से खींचकर रेप का प्रयास किया गया, विरोध पर चाकू से 16 वार किए। पीजीआई क्षेत्र में सैन्य कर्मी की बेटी से पहले भी आरोपित ने छेड़छाड़ की थी पर पुलिस लापरवाह बनी रही।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रयागराज में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक भाई की हत्या कर दी। जौनपुर में ही पिछले दिनों सरेआम छात्र नेता के पिता की हत्या कर दी गई। प्रदेश में हत्या, लूट, दबंगई और छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, क्या यही भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस है। घूम-घूम कर कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार कहां है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। अपराधी जो चाहे, जहां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी पिछले सात सालों से दावा कर रहे हैं कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं, तो क्या जो अब अपराध हो रहा है, वह भाजपा के लोग कर रहे हैं या उन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

नदी में मिला बक्से में बंद शव

Next Post

बसपा पदाधिकारियाें की बैठक का क्रम रहेगा जारी : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post
Mayawati

बसपा पदाधिकारियाें की बैठक का क्रम रहेगा जारी : मायावती

यह भी पढ़ें

attacked

नाबालिग ने तालाब में डुबो कर दी बालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16/07/2021
Pawan Kalyan

हम भाषा या संस्कृति के तौर पर अलग हो सकते हैं, मगर धर्म के रूप में एक हैं: पवन कल्याण

18/02/2025
stomach pain

पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज तो हल्के में न लें, बरतें ये सावधानियां

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version