• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेहूँ खरीद में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए : सहगल

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने, आक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कुल एक्टिव केसों तथा कोविड के प्रतिदिन के मामलों में निरन्तर कमी आ रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जो रणनीति अपनाई है उसी का नतीजा है कि आज रिकार्ड 03 लाख 58 हजार से अधिक टेस्ट करने के बाद भी 2 हजार 402 नये मामले आयें हैं।  एक समय पर 03 लाख 10 हजार से अधिक एक्टिव केस थे अब वह घटकर लगभग 52 हजार से अधिक एक्टिव केस रह गये हैं। उत्तर प्रदेश के दो जनपद ऐसे निकलकर आयें हैं, जिनमें एक भी कोरोना का मामला नहीं है। 16 जनपद ऐसे हैं जहां सिंगल डिजिट में केस आये हैं। लगभग 53 जिले ऐसे हैं जिनमें 02 डिजिट में केस हैं केवल 04 जनपद ऐसे हैं, जिनमें 03 डिजिट के कोरोना के नये मामले आये हैं।

जहरीली शराब का कहर: सीएम योगी हुए सख्त, जिला आबकारी समेत तीन निलंबित

प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गयी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 01 जून से टीकाकरण का एक बहुत बड़ा अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने बताया कि जून के महीने में टीकाकरण का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व 45 वर्ष अधिक आयु वर्ग के लोगों का जून के महीने में दोनों को मिलाकर 01 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। इस टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को जुलाई में और बढ़ाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी 18 मण्डलों के साथ कई जनपदों में जाकर स्वयं कोविड अस्पताल, गांवों, निगरानी समिति से वार्ता, कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले कोविड-19 से रिकवरी करने वालों से वार्ता और इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल से भी वार्ता कर चुके हैं।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ब्लैक फंगस पर चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि दवाई की कठिनाई न आने पाये। अगर तुरन्त इंजेक्शन मिलने में कठिनाई आ रही हो तो जो भी वैकल्पिक दवाइयां हों मरीज को उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में आॅक्सीजन की समुचित मात्रा उपलब्ध है। प्रदेश में फिलहाल आॅक्सीजन की मांग 50 प्रतिशत घट गयी है। पिछले 24 घंटे में लगभग 552 मी0टन आॅक्सीजन की सप्लाई की गयी है। 490 कम्युनिटी किचन की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से फूड पैकेट का वितरण निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सी0एम0 हेल्पलाइन की स्थापना की गयी है, कल लगभग 42 हजार लोगों को काॅल की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी अस्पतालों में पोस्ट कोविड वार्ड की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

योगी सरकार की पहल, 1 जून से प्रदेश में चलाएगी टीकाकारण का महाभियान

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया 50 कुन्तल से अधिक व 50 कुन्तल से कम गेहूँ लाने वाले किसानों से अलग-अलग खरीदा जाएगा, जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा।

गेहँू क्रय अभियान में अब तक 07 लाख 58 हजार से अधिक किसानों से 37,24,895.69 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है कि जब तक बाजार में किसान गेहूँ लेकर आता है तब तक उसका गेहूँ खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूँ खरीद में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

बीएल संतोष के सहायक के दुर्व्यवहार से पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र खफा

Next Post

उत्तर प्रदेश में 16.13 लाख मरीज हुए कोरोनामुक्त : अमित मोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
Amit Mohan

उत्तर प्रदेश में 16.13 लाख मरीज हुए कोरोनामुक्त : अमित मोहन

यह भी पढ़ें

Air India

Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी, खतरे को देखते हुए लिया फैसला

19/04/2024
Adar Poonawala

सीरम इंस्टीट्यूट चीन को कोरोना वैक्सीन देने को तैयार: अदार पूनावाला

19/01/2023
sexually haressment with child

मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या पर बवाल, पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि नहीं

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version