• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ राहत कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : योगी

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत का कार्य को सरकार की उच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसमेंकिसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नही की जायेगी।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ राहत का कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलाें के जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए।

सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, लिया बदला

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल बहाव के कटान से प्रभावित भूमि के समीप स्थित स्कूल व पंचायत भवनों में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिये शरणालय न बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में पशुओं के चारे-भूसे की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ पशु टीकाकरण का कार्यक्रम समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

श्री राजभर ने बताया कि राज्य में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिये एन0डी0आर0एफ0 की 15 टीमें तथा एस0डी0आर0एफ0 व पी0ए0सी0 की सात टीमें इस प्रकार कुल 22 टीमें तैनाती की गयी है। इस कार्य में 1,176 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिये बचाव व राहत प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है।

जैकलीन फर्नांडिस ने महाराष्ट्र के गांव पाथर्डी और शकूर को लिया गोद

मंत्री ने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 331 बाढ़ शरणालय तथा 748 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर, तथा सीतापुर के 838 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), सरयू (घाघरा) नदी, तुर्तीपार (बलिया), सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) तथा सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 353 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 6,64,881 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने कहा है कि बाढ़ राहत कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए बजट की कमी नहीं है। जिलाधिकारीगण बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान करने में कोई कोताही न बरतें। @spgoyal @sanjaychapps1 @74_alok @rahat_up pic.twitter.com/wmh0Am0uhC

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 18, 2020

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 2,717 कंुतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नं0-1070 पर फोन कर सम्पर्क कर सकता है।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcm yogi news todaycm yogi news today liveFlood havoc in UPFlood relief workFlood terror in UPhelp of flood victimsRelief of flood victimsबाढ़ पीड़ितों की मददबाढ़ पीड़ितों को राहतयूपी में बाढ़ का आतंकयूपी में बाढ़ का कहरसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं करती है व्रत, इन चीजों की होगी जरूरत

Next Post

भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना एक फैसला जिंदगीभर के लिए झुका देगा नजरें

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
उत्तर प्रदेश

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
Next Post

भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना एक फैसला जिंदगीभर के लिए झुका देगा नजरें

यह भी पढ़ें

दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले तीन दिन होगी बारिश, जानिए मौसम का मिजाज

16/10/2021
Four children drowned in the pond

छुट्टी पर आये फौजी की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

26/07/2021
सीएम योगी cm yogi

अन्नदाताओं के साथ धोखेबाजी की तो जेल ही होगा परमानेंट ठिकाना : योगी

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version